नए साल के पहले दिन इन चीजों खरीदना ना भूलें, माता लक्ष्मी होंगी मेहरबान

New Year 2023: साल 2022 खत्म हो रहा और नया साल यानी साल 2023 कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला है। नया साल हर किसी के लिए नई उम्मीदें, उमंग और उत्साह लेकर आता है। यह हमें नए सिरे से शुरुआत करने की प्रेरणा देता है। हर कोई चाहता है कि आने वाला नया [...]

By Jyoti Sibal · 1/1/2023

New Year 2023: साल 2022 खत्म हो रहा और नया साल यानी साल 2023 कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला है। नया साल हर किसी के लिए नई उम्मीदें, उमंग और उत्साह लेकर आता है। यह हमें नए सिरे से शुरुआत करने की प्रेरणा देता है। हर कोई चाहता है कि आने वाला नया साल उसके लिए खुशियां और गुडलक लेकर आए।

New Year 2023

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों को अपनाने से लोगों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इसलिए यहां हम आपको वास्तु के अनुसार कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको इस नए साल में अपने घर में जरूर जगह देनी चाहिए। इससे आपके और आपके घर पर देवी लक्ष्मी की कृपा रहेगी।

तुलसी का पौधा लगाएं

तुलसी का पौधा मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। तुलसी भगवान विष्णु को भी प्रिय हैं। इनकी पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। हिंदू धर्म में तुलसी का विशेष महत्व है। अगर आप भी अपने घर में तुलसी का पौधा लगाने की सोच रहे हैं, तो यह शुभ काम आप नए साल के पहले दिन कर सकते हैं। तुलसी से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है।

New Year 2023

घर पर लाएं शंख

हिंदू धर्म में पूजा में शंख का बहुत महत्व है। मान्यता है कि समुद्र मंथन से निकले 14 रत्नों में एक शंख जिस घर में रहता है, उस घर में हमेशा माता लक्ष्मी का वास बना रहता है। शंख बजाने से घर की नकारात्मक उर्जा और बाधाएं दूर होती हैं। इस नए साल के दिन मोती शंख को घर में लाना शुभ होगा। भगवान विष्णु को भी शंख बहुत प्रिय है।

New Year 2023

घर पर लाएं मोर पंख

घर के मुख्य द्वार में मोर पंख लगाना शुभ है। यह बहुत ही आसान उपाय है, जो आप नए साल के दिन कर सकते हैं। वास्तु के मुताबिक, मोर पंख में मां लक्ष्मी का वास होता है। इतना ही नहीं मोर पंख भगवान विष्णु को भी बहुत प्रिय है। घर में अगर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास हो तो खुशहाली आना तो तय है। इसलिए इस नए साल पर घर में मोर पंख लेकर आए।

New Year 2023

धातु का कछुआ लाएं घर

वास्तु में धातु के छोटे से कछुए का खास महत्व माना गया है। यह सौभाग्य और समृ्द्धि का प्रतीक है। ये कछुआ क्रिस्टल, तांबा या चांदी जैसी धातुओं से बना होता है। माना जाता है कि जिस घर में ये कछुआ होता है वहीं कभी भी रुपए-पैसे की तंगी नहीं रहती है। ऑफिस या दुकान में इसे रखने पर खूब तरक्की मिलती है और व्यापार में नुकसान की संभावना कम रहती है।

New Year 2023

धातु का हाथी लाएं घर

वास्तु शास्त्र में घर में गृह दोषों को दूर करने और सुख-शांति बनाए रखने के लिए कई प्रतीकों का जिक्र किया गया है। इन्हीं चिन्हों में एक है धातु का हाथी जिसे घर में रखना बेहद शुभ माना गया है। धातु के हाथी का संबंध मां लक्ष्मी से होता है। धातु से बना हाथी घर में रखते हैं, तो यह निगेटिव एनर्जी को दूर कर पॉजिटिव एनर्जी लाता है।

New Year 2023
Khana AMP · Quick view
View full