हेल्थी ड्रिंक पाउडर ( Healthy Drink Powder Recipe )
बाजार के ड्रिंक पाउडर का सेवन करने के बजाय, घर पर ताजा ड्रिंक पाउडर तैयार कर सकते हैं। जानें सही तरीका। ज्यादातर माता-पिता अपने लिए या बच्चों के लिए बाजार में मिलने वाले ड्रिंक पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि बाजार वाले ड्रिंक पाउडर में चीनी और कैलोर
बाजार के ड्रिंक पाउडर का सेवन करने के बजाय, घर पर ताजा ड्रिंक पाउडर तैयार कर सकते हैं। जानें सही तरीका।
ज्यादातर माता-पिता अपने लिए या बच्चों के लिए बाजार में मिलने वाले ड्रिंक पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि बाजार वाले ड्रिंक पाउडर में चीनी और कैलोरीज की ज्यादा मात्रा होती है।
इनका सेवन करने से तबीयत बिगड़ सकती है। बाजार वाले अनहेल्दी ड्रिंक पाउडर की जगह, होममेड ड्रिंक पाउडर का सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है। ये दूध या पानी का स्वाद तो बदलते ही हैं साथ ही आपके शरीर में ऊर्जा बढ़ाने का काम करते हैं।
होममेड ड्रिंक पाउडर का सेवन त्वचा, पेट और शरीर के बाकि अंगों के लिए ज्यादा सेहतमंद माना जाता है। होममेड ड्रिंक पाउडर को घर पर बनाना बेहद आसान है। जानते हैं सही तरीका और फायदे।
होममेड ड्रिंक पाउडर तैयार करने का तरीका
ड्रिंक पाउडर बनाने के लिए नट्स, बीज आदि को पाउडर के फॉर्म में पीस लें। इन्हें मिलाकर एक पाउडर तैयार करें। लौंग, इलायची, काली मिर्च, हल्दी, बादाम, काजू, केसर, ओट्स, अखरोट, मिश्री, पिस्ता आदि को मिलाकर ड्रिंक पाउडर तैयार कर सकते हैं।
ड्रिंक पाउडर को गुनगुने पानी और शहद के साथ ले सकते हैं। दूध में मिलाकर भी ड्रिंक पाउडर का सेवन कर सकते हैं। ध्यान रखें कि होममेड ड्रिंक पाउडर में चीनी का सेवन बिल्कुल न करें।
क्यों फायदेमंद है घर का बना ड्रिंक पाउडर?
घर का बना ड्रिंक पाउडर, बाजार वाले ड्रिंक पाउडर के मुकाबले सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। जानिए कारण-
1. घर के बने ड्रिंक पाउडर में किसी भी तरह के प्रिजर्वेटिक मौजूद नहीं होते इसलिए केमिकल्स होने वाले नुकसान से बच सकते हैं।
2. ड्रिंक पाउडर बनाने के लिए सेहतमंद सामग्रियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे अखरोट, बादाम, तरबूज के बीज, ओट्स, इलायची आदि। इन सभी में औषधीय गुण मौजूद होते हैं।
3. घर के बने ड्रिंक पाउडर में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है इसलिए ये बच्चों के लिए भी फायदेमंद होता है।
4. होममेड ड्रिंक पाउडर में प्रोसेस्ड चीजों की मात्रा कम होती है इसलिए इनमें कैलोरीज भी ज्यादा नहीं होती।
5. घर की बने ड्रिंक पाउडर को कभी भी आसानी से ज्यादा खर्च के बगैर बनाया जा सकता है।
होममेड ड्रिंक पाउडर को स्टोर कैसे करें?
ड्रिंक पाउडर को एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं। घर के बने प्रोटीन पाउडर को 1 से 2 हफ्तों तक स्टोर कर सकते हैं। घर पर बनने वाली ड्रिंक्स की शेल्फ लाइफ बहुत कम होती है। ये जल्दी खराब हो जाते हैं इसलिए एक बार में कम मात्रा बनाएं।