आसान तरीके से, स्वाद और सेहत से भरी हुई पीली मूंग दाल चाट के इस रेसिपी को जरूर करें ट्राई

गर्मी के दिनों में जब आपको कुछ भी हैवी खाने का मन नहीं करता, तब यह हल्की-फुल्की चाट लंच या ईवनिंग स्नैक्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। ये आपके शरीर को हाइड्रेट कर हीट स्ट्रोक के जोखिम से भी बचाती है। गर्मी के मौसम में बार-बार पेय पदार्थों का सेवन करने से [...]

By Shaikh Almina · 17/4/2024

गर्मी के दिनों में जब आपको कुछ भी हैवी खाने का मन नहीं करता, तब यह हल्की-फुल्की चाट लंच या ईवनिंग स्नैक्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। ये आपके शरीर को हाइड्रेट कर हीट स्ट्रोक के जोखिम से भी बचाती है।

गर्मी के मौसम में बार-बार पेय पदार्थों का सेवन करने से खाने की भूख कम होने लगती है। चिलचिलाती गर्मी में एपिटाइट लो होने से लोग परेशान रहने लगते हैं और कुछ हल्का फुल्का खाने के लिए विकल्पों की तलाश करने लगते है। अगर आप भी हैवी मील्स को अवॉइड करके कुछ हल्का और पौष्टिक खाना चाहती हैं, तो मूंग दाल चाट आपकी इस समस्या का आसान सॉल्यूशन है। कच्ची सब्जियों के मिश्रण से तैयार होने वाली मूंग दाल चाट शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ वेटलॉस में भी मददगार साबित होती है। जानते हैं मूंग दाल चाट की रेसिपी और इसके फायदे भी।

जानते हैं पीली मूंग दाल क्यों है खास

इस बारे में डायटीशियन नुपूर पाटिल का कहना है कि प्रोटीन और विटामिन से भरपूर पीली मूंग दाल स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके सेवन से शरीर में फाइबर की कमी पूरी होती है, जिससे लंबे वक्त तक पेट भरा रहता है। लो कैलोरी फूड पाचनतंत्र को मज़बूती प्रदान करता है। इसके सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का जोखिम कम हो जाता है, जिससे स्वास्थ्य संबधी समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है। मूंग दाल में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ा देते हैं। इसके अलावा ये त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है।

इन 4 कारणों से आपके लिए फायदेमंद है मूंग दाल की चाट

1. वेटलॉस में मददगार

एनआईएच के अनुसार मूंग दाल में मौजूद प्रोटीन और फाइबर की मात्रा हंगर हार्मोन को स्प्रैस करने में मदद करती है। इसके सेवन से पेट लंबे वक्त तक भरा रहता है। दरअसल, मूंग दाल को खाने ये कोलेसीस्टोकिनिन हार्मोन के रिलीज़ में मदद मिलती है, जो बार बार होने वाली क्रेविंग से शरीर को बचाता है। इसे खाने से कैलोरी इनटेक कम हो जाता है, जो वेटलॉस में मदद करता है।

2. हीट स्ट्रोक से करे बचाव

एंटी इंफ्लामेटरी प्रापर्टीज़ से भरपूर मूंग दाल का सेवन करने से शरीर हीट स्ट्रोक, बार-बार लगने वाली प्यास और शरीर के बढ़ते तापमान के खतरे से बच जाता है। इसमें मौजूद विटेक्सिन और आइसोविटेक्सिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट शरीर की मुक्त कणों से रक्षा करते हैं, जो ब्लड सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं।

3. प्रेगनेंसी में फायदेमंद

मूंग दाल में पाई जाने वाली फोलेट की मात्रा गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित होती है। इससे जन्म के दौरान बच्चा तंदरूस्त जन्म लेता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार 1 कप मूंग का सेवन करने से शरीर को 202 ग्राम फोलेट की प्राप्ति होती है, जो दिनभर में 80 फीसदी फोलेट की कमी को पूरा करता है।

4. पाचनतंत्र को करें मज़बूत

मूंग दाल में पेक्टिन जैसे सॉल्यूबल फाइबर पाए जाते हैं, जो खाने को पचाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर ब्लोटिंग, पेट दर्द, ऐंठन और लो एपिटाइट की समस्या से बचा रहता है। नियमित सेवन से गट हेल्थ मज़बूत होने लगती है।

Khana AMP · Quick view
View full