पिज्जा-सैंडविच टॉपिंग्स में इस्तेमाल होने वाले ये हरे-काले फल सेहत को पहुंचाते हैं जबरदस्त फायदे

बाजार में कई ऐसे भी चमत्कारी फायदा पहुंचाने वाले फल आते हैं जिनके बारे में आप और हम जानते भी नहीं हैं। ऐसा ही एक फल है जैतून जिसे अंग्रेजी में ऑलिव कहा जाता है। आमतौर पर आपने जैतून के तेल के बारे में तो कई बार सुना होगा लेकिन इस फल से होने वाले [...]

By Aayushi Sharma · 15/7/2023

बाजार में कई ऐसे भी चमत्कारी फायदा पहुंचाने वाले फल आते हैं जिनके बारे में आप और हम जानते भी नहीं हैं। ऐसा ही एक फल है जैतून जिसे अंग्रेजी में ऑलिव कहा जाता है। आमतौर पर आपने जैतून के तेल के बारे में तो कई बार सुना होगा लेकिन इस फल से होने वाले फायदों के बारे में कम ही सुना होगा। हमारे देश में इस फल का सेवन बहुत कम किया जाता है। लेकिन ये सेहत को अनगिनत फायदे पहुंचाता है। जैतून में विटामिन E और अन्य शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो दिल के लिए अच्छे माने जाते हैं। साथ ही ऑस्टियोपोरोसिस और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचाने में मदद करते हैं। ऑलिव हरे-काले रंग में आता है जिसका उपयोग पिज्जा, सलाद और सैंडविच में भी किया जाता है। हम आपको जैतून से होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं।

इम्यूनिटी बूस्ट करें
हरे-काले रंग का ये फल एंटी-ऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। यह आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ स्किन को फायदा पहुंचाता है। इसके सेवन से स्किन लंबे समय तक जवां और चमकदार बनी रहती है।

मोटापा कम करे
ऑलिव के सेवन से मोटापा भी कम किया जा सकता है। ये फल मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। ये फल लो कैलोरी के लिए भी जाना जाता है।

हार्ट को रखे हेल्दी
जैतून का सेवन करने से हार्ट से संबंधित बीमारियां दूर हो जाती हैं। इसमें मौजूद फेनोलिक कंपाउंड लो डेंसिटी लिपॉप्रोटीन यानी कि खराब कोलेस्ट्रॉल से बचाता है। इसमें गुड फाइट मौजूद होते हैं और साथ ही हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं।

दिमाग के लिए फायदेमंद
जैतून का सेवन दिमाग को भी फायदा पहुंचाता है। इसके सेवन से तनाव कम होता है और दिमाग शांत रहता है।

कैंसर से बचाव
जैतून में यौगिक ओलियोकैंथल मौजूद होता है। ये कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने में मदद करता है। इसके अलावा जैतून का तेल आंत में होने वाले कैंसर और स्तन कैंसर के जोखिम को भी कम करता है। भोजन में इसका उपयोग फायदेमंद होता है।

Khana AMP · Quick view
View full