Perfume Day 2023: क्या आपको भी परफ्यूम का इस्तेमाल करना है बहुत पसंद? तो बस एक बार जान लें इसके नुकसान
Perfume Day 2023: अभी कुछ दिनों पहले तक वैलेंटाइन वीक चल रहा था। वैलेंटाइन वीक प्यार के लिए मनाया जाता है और अब एंटी वैलेंटाइन की शुरुआत हो गई है। आज 17 फरवरी है और आज "परफ्यूम डे" है। आज के दिन सभी लोग अपने चाहनेवाले को परफ्यूम देते हैं, ताकि उनकी यादों की खुशबू [...]
Perfume Day 2023: अभी कुछ दिनों पहले तक वैलेंटाइन वीक चल रहा था। वैलेंटाइन वीक प्यार के लिए मनाया जाता है और अब एंटी वैलेंटाइन की शुरुआत हो गई है। आज 17 फरवरी है और आज “परफ्यूम डे” है। आज के दिन सभी लोग अपने चाहनेवाले को परफ्यूम देते हैं, ताकि उनकी यादों की खुशबू उनके पास रह सकें।
ऐसे में बहुत- से लोगों को लाइट परफ्यूम की खुशबू पसंद होती है, तो वहीं कुछ लोगों को हार्ड परफ्यूम की खुशबू पसंद होती है। पर क्या आपको पता है इन परफ्यूम से आपकी जिंदगी पर क्या बुरा असर पड़ता है? दरहसल, इनमें बहुत सारे केमिकल्स मिले होते हैं, जो आपकी त्वचा और सेहत दोनों पर बुरा असर करते हैं। अगर आप ये बात नहीं जानते थे, तो आज आप इस आर्टिकल को पढ़कर जान लें।
घबराहट महसूस होना
बहुत- से लोगों को परफ्यूम की हार्ड खुशबू सूट नहीं करती है, उन्हें बैचैनी और घबराहट होने लगती है। साथ ही डिप्रेशन से जूझने वाले लोगों को समस्या होने लगती है।
स्किन के लिए हानिकारक
अक्सर लोग पसीने की बदबू को रोकने के लिए डियो या परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं। परफ्यूम में मौजूद केमिकल त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इससे रैशेज या एलर्जी हो सकती है।
प्रेगनेंसी के लिए हानिकारक
गर्भव्यवथा के समय पर परफ्यूम का इस्तेमाल करना बच्चे की सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे आपके बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
हार्मोन संबंधी दिक्कतें
परफ्यूम में कुछ हानिकारक केमिकल्स पाएं जाते हैं, जो आपके मूड पर असर डाल सकता हैं और आप अन्य समस्याओं का शिकार हो सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।