सर्दी के मौसम में सेहत से मत करें खिलवाड़, किचन में मौजूद इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजों का करें सेवन

Boost Immunity: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे में हम अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। बढ़ते प्रदुषण कि वजह से हमारी सेहत बिगड़ती चली जा रही है। मेट्रो सिटी में रहने वाले लोगों के लिए अपनी स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी

By Jyoti Pandey · 22/1/2023

Boost Immunity: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे में हम अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। बढ़ते प्रदुषण कि वजह से हमारी सेहत बिगड़ती चली जा रही है। मेट्रो सिटी में रहने वाले लोगों के लिए अपनी स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में हमें अपनी इम्यून सिस्टम का ध्यान रखना जरुरी है। प्रदुषण में फैले विषैली पदार्थों से लड़ने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी है। सर्दी के मौसम में इम्युनिटी को बढ़ाना बेहद जरूरी है।

Boost Immunity

अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। जी, हैं आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड आपके किचन में ही मौजूद है। दरहसल, आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इम्यूनिटी मजबूत करने वाले फूड के बारे में बताएंगे।

हरी सब्जियां का सेवन करें

हरी सब्जियों में बहुत- से पोषक तत्व पाए जाते हैं। हरी सब्जियां जैसे सरसों, बथुआ, पालक आदि का सेवन अवश्य करें। इससे इम्यूनिटी सिस्टम में सुधार होता है। इसके अलावा इन सब्जियों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

बाजरे की रोटी और गुड़ का सेवन करें

सर्दी के मौसम में गुड़ के साथ बाजरे की रोटी खाएं, यह आपके शरीर को गर्म रखने का काम करती है। साथ ही बाजरे की रोटी में प्रोटीन, विटामिन बी, कैल्शियम, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट तत्वों की मौजूदगी से शरीर को उचित पोषण भी मिलता है।

स्किन का ध्यान रखें

इस मौसम में सौंफ खाने की सलाह दी जाती है। सर्दियों में सौंफ, अदरक और एक चुटकी अजवाइन या गुड़ खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। इस मौसम में तापमान कम होने के कारण स्किन संबंधी समस्याएं भी होने लगती हैं। इस मौसम में स्किन ड्राई होना आम बात है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा लगाएं और इसका जूस पीने से भी फायदा होता है।

खजूर का सेवन करें

इस मौसम में खजूर खाना भी बहुत फायदेमंद होता है। आप सिर्फ खजूर का सेवन कर सकते हैं, लेकिन अगर इसे दूध में डालकर उबाल कर पीएंग तो ये आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। आप सुबह- शाम इसका सेवन करें इससे आपकी इम्यूनिटी बेहतर होगी।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full