क्या आप जानते है भुनी हुई अजवाइन खाने के ये शक्तिशाली फायदे? इन बीमारियों से दिलाती है निजात

Benefits Of Roasted Ajwain: भुनी हुई अजवाइन की महक तो सभी को पसंद होती है। लेकिन, अजवाइन आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंर होती है। सर्दी के मौसम में भुनी हुई अजवायन अपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। सर्दियों में अधिकतर लोगों को पेट दर्द होता है। ऐसे में भुनी हुई अजवायन [..

By Jyoti Pandey · 6/1/2023

Benefits Of Roasted Ajwain: भुनी हुई अजवाइन की महक तो सभी को पसंद होती है। लेकिन, अजवाइन आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंर होती है। सर्दी के मौसम में भुनी हुई अजवायन अपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। सर्दियों में अधिकतर लोगों को पेट दर्द होता है। ऐसे में भुनी हुई अजवायन पेट दर्द की समस्या को खत्म करके आपके शरीर को गर्मी देता है। अजवायन कई औषधीय गुणों से भरपूर मानी जाती है। ये सिर्फ सर्दी- जुकाम के लिए ही नहीं, बल्कि आपका वेट लॉस करने में भी सहायक होती है। साथ ही बहुत सी बीमारियों में भी फायदेमंद होती है। वैसे, तो अजवाइन का स्वाद तीखा और हल्का कड़वा होता है, इसलिए इसे कई लोग खाना पसंद नहीं करते हैं। अजवाइन फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और अन्य विटामिन और खनिजों से भरपूर होती है, जो आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है। बहुत- से लोग अपने भोजन में अजवाइन का रोजाना इस्तेमाल करते है। इसलिए उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। लेकिन क्या आपको पता है भुनी हुई अजवाइन खाने के और कौन- कौन से फायदे होते है।

Benefits Of Roasted Ajwain

वेट लॉस करने में सहायक

अगर आप भी अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं, तो आप भुनी हुई अजवाइन का सेवन करें। भुनी हुई अजवाइन आपके पेट के एंजाइम को बढ़ाकर पाचन क्रिया को बढ़ाने का काम करती है। रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।आप इसका सेवन गुनगुने पानी के साथ कर सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आप खाने में भी इसका भरपूर इस्तेमाल करते हैं तो इसका असर दिखने लगेगा। 25 ग्राम अजवाइन को रात भर एक गिलास पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पी लें। ऐसा 20 दिन तक करने पर आपको फर्क नजर आने लगेगा। एक गिलास पानी में 1 चम्मच अजवाइन डालें और अगले दिन सुबह एक पैन में अजवाइन का पानी और 4-5 तुलसी के पत्ते डालकर धीमी आंच पर उबाल लें। कुछ देर उबालने के बाद इसे छानकर पी लें।

सर्दी- जुकाम में फायदेमंद

सर्दी के मौसम में सर्दी- जुकाम जैसी समस्या एक आम समस्या है। अजवाइन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं। इसके लिए आप भुनी हुई अजवाइन खा कर सर्दी- जुकाम से छुटकारा पा सकते हैं। भुनी हुई अजवाइन बलगम की समस्या से भी छुटकारा दिलाती है। साथ ही अजवाइन अस्थमा से पीड़ित मरीजों को भी राहत दिलाती है।

एसिडिटी

अगर आपको भी एसिडिटी यानी पेट में गैस बनने की शिकायत है, तो आप भुनी हुई अजवाइन का सेवन कर सकतें हैं। एसिडिटी की शिकायत होने से पेट दर्द, जलन, गैस बनना, सीने में जलन, खाने के बाद पेट में भारीपन महसूस होना, खाना पचने में समस्या, भूख न लगना, पेट में भारीपन और पेट साफ न होने जैसी समस्याएं हो जाती हैं। वहीं, कभी- कभी शराब पीने, अधिक मिर्च-मसाले, तली-भुनी चीजें खाने, राजमा, चना, लोबिया, मोठ, उड़द की दाल और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन पेट में एसिडिटी पैदा कर देता है। ऐसे में आप भुनी हुई अजवाइन खा कर इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full