मकर संक्रांति पर दही चूड़ा खाने की प्रथा, सेहत के लिए भी है बहुत फायदेमंद
Dahi Chuda Benefits: मकर संक्रांति के त्योहार पर हर जगह सिर्फ खुशियां नज़र आ रही है। दही चूड़ा पूरे भारत देश में बहुत पसंद किया जाता है, पर यूपी, बिहार और झारखंड इन देशों में इसका खूब सेवन किया जाता है। वैसे तो इसके सेवन से कई मान्यताएं जुड़ी हुई हैं, लेकिन आजकल लोग इसे [...]
Dahi Chuda Benefits: मकर संक्रांति के त्योहार पर हर जगह सिर्फ खुशियां नज़र आ रही है। दही चूड़ा पूरे भारत देश में बहुत पसंद किया जाता है, पर यूपी, बिहार और झारखंड इन देशों में इसका खूब सेवन किया जाता है। वैसे तो इसके सेवन से कई मान्यताएं जुड़ी हुई हैं, लेकिन आजकल लोग इसे नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट लगती है और ऊपर से इसे बिना किसी झंझट के बनाया भी जा सकता है। अगर आपके पास समय नहीं है, तो आप नाश्ते या रात के खाने में दही चूड़ा बनाकर खा सकते हैं, इससे न सिर्फ आपका पेट भरता है, बल्कि पचने में भी आसान होता है। साथ ही इसे खाने के भी बहुत फायदे है। ये आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन, क्या आपको पता है दही चूड़ा खाने के क्या फायदे है। अगर आपको नहीं पता है, तो हम आपको बताएंगे।
दही चूड़ा खाने के फायदे
• दही में अच्छे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। इस नाश्ते के सेवन से तुरंत एनर्जी मिलती है, गैस और कब्ज की समस्या नहीं होती है।
• चूड़ा बहुत ज्यादा प्रोसेसिंग प्रोसेस से नहीं गुजरता इसलिए इसमें न्यूट्रीशन बना रहता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो खाने को पचाने में बहुत बड़ा योगदान देता है।
• दही चूड़ा खाने से आपका पेट देर तक भरा रहता है, जिससे आप बेवजह कुछ भी नहीं खाते, आपको खाने की क्रेविंग भी नहीं होती और आपका वजन भी नियंत्रित रहता है।यह तुरंत ऊर्जा को बढ़ावा देता है।
• दही चूड़ा खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिसके कारण यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
• गन्ने के रस में दही चूड़ा मिलाकर खाने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। यह शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूत करता है।
• दही चूड़ा मस्तिष्क को ग्लूकोज की आपूर्ति में सुधार करता है ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है और पूरे दिन हाइड्रेट करता है
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।