सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाएं इन चीजों का अवश्य करें सेवन, बच्चा होगा सुरक्षित और आपका अच्छा रहेगा मन
Pregnency Tips In Winter: हर एक महिला के लिए मां बनने का एहसास अलग होता है। महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान अपना ख़ास ध्यान रखती है और समय- समय पर डॉक्टर से अपना चेकअप कराती है। ऐसा करके वो अपनी प्रेगनेंसी को सुरक्षित रखती है। लेकिन, बहुत- सी महिलाओं के मन में एक सवाल अक्सर उठता [..
Pregnency Tips In Winter: हर एक महिला के लिए मां बनने का एहसास अलग होता है। महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान अपना ख़ास ध्यान रखती है और समय- समय पर डॉक्टर से अपना चेकअप कराती है। ऐसा करके वो अपनी प्रेगनेंसी को सुरक्षित रखती है। लेकिन, बहुत- सी महिलाओं के मन में एक सवाल अक्सर उठता है कि आख़िर प्रेग्नेंसी के दौरान क्या खाना चाहिए? अभी सर्दियों का समय है ऐसे में प्रेगनेंट महिलाएं बहुत दुविधा में रहती है। उन्हें समझ नहीं आता है कि वो सर्दियों में क्या खाएं, जो सर्दी के मौसम में उनके बच्चे को सुरक्षित रखने में मदद करें। तो, आप फिक्र मत करिए। दरहसल, आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए सर्दियों में प्रेगनेंट महिला को किस चीज का सेवन करना चाहिए बताएंगे।
दही का सेवन करें
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को दही का सेवन जरूर करना चाहिए। दही बहुत- से पोषक तत्वों से भरपुर होती है। दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे बच्चे का शारीरिक विकास सही तरीके से होता है। इसके अलावा दही में गुड बैक्टीरिया होते हैं।इससे पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। प्रेग्नेंसी के दौरान दही खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है।
शकरकंद का सेवन करें
सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए प्रेग्नेंट महिलाएं शकरकंद का सेवन कर सकती हैं। वैसे भी सर्दियों में शकरकंद का सेवन आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए तो एक रामबाण नुस्खा की तरह काम करता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसमें आवश्यक कार्बोहाइड्रेट और विटामिन-ए भी होता है, जो स्किन और आंखों के लिए फायदेमंद होता है।
हरी मटर का सेवन करें
हरी मटर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। खासतौर पर प्रेग्नेंट महिलाओं अपने आहार में हरी मटर को जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें आवश्यक पोषक तत्व फोलिक एसिड होता है, जो गर्भावस्था के दौरान बच्चों में मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी की समस्याओं को रोकने में मदद करता है। इसके अलावा मटर ब्रेस्टफीडिंग के लिए भी फायदेमंद साबित होती है।
मेथी का साग का सेवन करें
प्रेग्नेंट महिलाओं में आयरन की कमी हो जाती है। इससे एनीमिया रोग होने का खतरा बढ़ जाता है। एनीमिया से बचाव के लिए सर्दियों में मेथी का साग जरूर खाएं। इसमें विटामिन-सी, फाइबर, प्रोटीन और आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए सर्दियों में मेथी के साग का सेवन जरूर करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।