बालों में डैंड्रफ की समस्या से अब नहीं होना पड़ेगा परेशान, इन उपायों से डैंड्रफ को बाय! करना होगा आसान

Dandruff Problem Soution: हमारे शरीर की खूबसूरती हमारे बालों से ही होती है। हम कहीं भी जाएं अपने बालों को अच्छे से सेट करके जाते हैं। अगर बाल अच्छे से सेट करते हैं, तो हमारी ड्रेस में चार चांद लग जाते है। लेकिन, अगर बाल अच्छे ना दिखे, तो हमारी खूबसूरती निखर कर नहीं आती [...]

By Jyoti Pandey · 12/1/2023

Dandruff Problem Soution: हमारे शरीर की खूबसूरती हमारे बालों से ही होती है। हम कहीं भी जाएं अपने बालों को अच्छे से सेट करके जाते हैं। अगर बाल अच्छे से सेट करते हैं, तो हमारी ड्रेस में चार चांद लग जाते है। लेकिन, अगर बाल अच्छे ना दिखे, तो हमारी खूबसूरती निखर कर नहीं आती है, इससे हमारा आत्मविश्वास भी नीचे गिर जाता है। अभी सर्दी का मौसम है और इस मौसम में सबसे ज्यादा बालों में डैंड्रफ की समस्या होती है। बालों में डैंड्रफ होने की वजह से आपके स्कीन में भी दिक्कत होती है। कभी- कभी बालों में डैंड्रफ की वजह से आपको शर्मिंदा होना पड़ता है।

Dandruff Problem Solution

लेकिन, क्या आपको पता है बालों में डैंड्रफ होने की समस्या की वजह से आपको सिर्फ शर्मिंदा नहीं होना पड़ता, बल्कि ये आपकी त्वचा के लिए भी हानिकारक है और इससे कई नुकसान भी होते हैं। अगर आप डैंड्रफ से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करके आप इससे छुटकारा पा सकते हैं।

डैंड्रफ से ऐसे बचें

बालों में डैंड्रफ की समस्या से बहुत लोग परेशान होते हैं। इसके लिए आप कुछ बातों का खास ध्यान रखकर डैंड्रफ को बालों में अटैक करने से पहले रोक सकते हैं। जैसे-

रजाई में सोते समय आप सिर पर रुई का दुपट्टा डालकर सोएं या रजाई के नीचे रुई की चादर ओढ़कर सोएं, क्योंकि ऊनी और रुई बालों की नमी को सोख लेते हैं, जिससे रूखेपन और रूसी की समस्या बढ़ जाती है।

• बहुत गर्म पानी में शैंपू न करें।

• शैंपू से पहले ऑयलिंग जरूर करें।

• ठंडी हवा में बाहर जाते समय बालों को ढक कर रखें।

सुहागा डैंड्रफ से बचाएगा

आपको बता दें, सुहागा मुलायम और सफेद रंग का पाउडर है, जो आपको किसी भी सुनार या जनरल स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा। यह पानी में आसानी से घुल जाता है और सेहत से जुड़े कई गुणों से भरपूर होता है।आयुर्वेद में सुहाग को गर्म तासीर वाला माना गया है, जो कई रोगों से छुटकारा दिलाता है। सुहागा एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होने के साथ-साथ एंटी-फंगल गुणों से भी भरपूर होता है।

सुहागा को सिर पर लगाने का तरीका

अगर आप डैंड्रफ से छुटकारा पाना चाहते है, तो आप सुहागा में नारियल के तेल को मिलाकर लगा सकते हैं। आप इससे हेयर मास्क भी तैयार कर सकते हैं।

हेयर मास्क तैयार करने के लिए आप ये करिए।

• सबसे पहले आप 2 चम्मच नारियल के तेल में 1/4 चम्मच शहद मिलाकर बालों की जड़ों में अच्छे से मालिश कर लें।

• फिर आप ½ घंटे या 1 घंटे के बाद शैंपू करके बालों को अच्छे से धो लें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full