शरीर के इन अंगों में होती है समस्या, तो जान जाए बढ़ रही है यूरिक एसिड की मात्रा
Uric Acid: आजकल लोग अपनी दिनचर्या में इतने व्यस्त हो जाते हैं, कि अपनी सेहत को भी नजरंदाज कर देते हैं। ऐसी ही एक समस्या है शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना। वैसे तो ये आम बिमारी है, लेकिन अगर इस पर नियंत्रण ना पाया गया तो किडनी और दिल की बिमारी भी बढ़ सकती [...]
Uric Acid: आजकल लोग अपनी दिनचर्या में इतने व्यस्त हो जाते हैं, कि अपनी सेहत को भी नजरंदाज कर देते हैं। ऐसी ही एक समस्या है शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना। वैसे तो ये आम बिमारी है, लेकिन अगर इस पर नियंत्रण ना पाया गया तो किडनी और दिल की बिमारी भी बढ़ सकती है। पहले ये बुजुर्गों में अधिक पाया जाता था, लेकिन अब कम उम्र के लोगों में भी इस समस्या ने जन्म ले लिया है।
हम आपको बता दें, यूरिक एसिड एक तरह की गंदगी है, जो आपके खून में जमा हो जाती है। इससे आपके शरीर के विभिन्न अंगों में बदलाव देखने को मिलते हैं। अगर आप वक्त रहते इन बदलाव को समझ कर डॉक्टर से संपर्क करेंगे, तो आप अपनी सेहत के दोस्त बन जाएंगे।
जोड़ों के पास लालिमा
अगर आपके शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ गई है, तो अपशिष्ट तत्व हड्डियों के पास आकर जमा हो जाते हैं। इस वजह से जोड़ों में रेडनेस आ जाती है। अगर आपके कोहनी, घुटने या जोड़ों के पास रेडनेस दिख रही है, तो ये यूरिक एसिड के बढ़ने का संकेत है।
पैर की बड़ी उंगली में सूजन
अगर आपको पैर की बड़ी उंगली में भारीपन महसूस हो रहा है या पैर की बड़ी उंगली में सूजन हो रही है या फिर आपको पैर की बड़ी उंगली में गर्माहट महसूस हो रही है, तो इसका मतलब यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ गई है।
घुटने के दर्द
गठिया की समस्या में सबसे ज्यादा परेशानी घुटनों में होती है। जब यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है, तो इसके सबसे पहले लक्षण घुटने पर ही दिखाई देते हैं। अगर घुटने में तेज दर्द हो और सीढ़ियां चढ़ने में दिक्कत हो तो प्यूरीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन बंद कर देना चाहिए।
कमर और गर्दन में तेज दर्द
अगर कम उम्र में कमर और गर्दन में तेज दर्द हो, तो यह यूरिक एसिड बढ़ने का संकेत हो सकता है। यूरिक एसिड बढ़ने से शरीर के अंगों में खिंचाव होने लगता है और तेज दर्द महसूस होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।