रात को मुंह ढककर सोने से होती हैं ये दिक्कतें, अगर आप भी सोते हैं, तो हो जाएं सावधान!
Consequences Of Getting The Head Covered During Sleep: दिनों- दिन सर्दी बढ़ती जा रही है। लोगों का सर्दी में बुरा हाल है। ऐसे में लोग गरम कपड़े पहनकर खुद को इस कड़ाके की ठंड से बचा रहें है। सर्दी में सर्दी- जुकाम होने का ज्यादा खतरा होता है, इसलिए लोग अपनी सेहत के साथ कोई [...]
Consequences Of Getting The Head Covered During Sleep: दिनों- दिन सर्दी बढ़ती जा रही है। लोगों का सर्दी में बुरा हाल है। ऐसे में लोग गरम कपड़े पहनकर खुद को इस कड़ाके की ठंड से बचा रहें है। सर्दी में सर्दी- जुकाम होने का ज्यादा खतरा होता है, इसलिए लोग अपनी सेहत के साथ कोई खिलवाड़ नहीं करना चाहते। बहुत- से लोग तो इस बेदर्दी सर्दी में घर से बाहर ही नहीं निकलते हैं। लोग इस सर्दी में रात को सोते समय मोजे पहनकर और अपना मुंह ढककर सोते हैं। हमने इससे पहले आपको अपने आर्टिकल में बताया था मोजे पहनकर सोने के नुकसान के बारे में।
लेकिन, आज के आर्टिकल में हम आपको मुंह ढककर सोने के नुकसान के बारे में बताएंगे। क्या आपको पता है रात के समय मुंह ढककर सोने के बहुत- से नुकसान है? अगर नहीं, तो आप बिल्कुल फिक्र मत करिए हम आपकी सेहत के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। दरहसल, आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए रात को मुंह ढककर सोने के नुकसान के बारे में बताएंगे।
सिर दर्द होता है
ठंड के कारण जब हम मुंह ढककर सोते हैं, तो सोने से दिमाग को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। इस वजह से आपको सिरदर्द, जी मचलाना और अन्य समस्याएं हो जाती हैं। हालांकि, यह समस्या 1 से 2 दिन में ठीक हो जाती है, लेकिन अगर ये आपके साथ बार-बार हो तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।
नींद खराब होना
जब आप रात में मुंह ढककर सोते हैं, तो आपको ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। इस कारणवश आपकी नींद पूरी नहीं हो पाती है। जब आप सुबह सो कर उठते हैं, तो आप फ्रेश फील नहीं करते हैं। इस वजह से आपकी दिनचर्या भी अव्यवस्थित हो जाती है।
पिंपल्स और ऐक्ने
चेहरा ढक कर सोने से ब्लड सर्कुलेशन पर बुरा असर पड़ता है। सही सर्कुलेशन न होने की वजह से चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने की समस्या हो जाती है, जो आपकी खूबसूरती पर दाग लगाने का काम करती है। इसके अलावा मुंह ढककर सोने से त्वचा सांस नहीं ले पाती है, त्वचा सांस नहीं ले पाती है, रोम छिद्र ठीक से नहीं खुल पाते हैं, जिससे चेहरे पर झुर्रियां आ जाती हैं।
स्कीन का काला पड़ना
सर्दियों में जब आप मुंह ढक कर सोते हैं, तो रजाई से ऑक्सीजन अंदर नहीं जाती। अशुद्ध हवा के कारण आपकी त्वचा की रंगत फीकी पड़ने लगती है। यही कारण है कि, सर्दियों में कई लोगों की स्कीन काली पड़ जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।