कच्चा पपीता के होते हैं जानदार फायदे, नहीं जानते तो आज जान लें

Raw Papaya Benefits: पका पपीता खाना सभी को बहुत पसंद होता है। साथ ही इसके फ़ायदे के बारे में भी लोग भली भांति परिचित हैं। लेकिन, कच्चा पपीता खाने के भी बहुत से फायदे होते हैं। ये बहुत- से पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन ए, सी, बी और ई पोषक [...]

By Jyoti Pandey · 19/2/2023

Raw Papaya Benefits: पका पपीता खाना सभी को बहुत पसंद होता है। साथ ही इसके फ़ायदे के बारे में भी लोग भली भांति परिचित हैं। लेकिन, कच्चा पपीता खाने के भी बहुत से फायदे होते हैं। ये बहुत- से पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन ए, सी, बी और ई पोषक तत्व पाएं जाते हैं। ये आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। पर क्या आपको पता है कच्चा पपीता आपकी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है?  अगर नहीं तो फ़िक्र मत करिए हम आपको बताएंगे।

Raw Papaya Benefits

घाव भरने में मददगार

कच्चे पपीते में प्रोटीज एंजाइम की मात्रा अधिक होती है। इसमें फल में डी- स्लोइंग गुण मौजूद होते हैं। साथ ही कच्चा पपीता आपकी त्वचा की कुछ स्थितियों को दूर करने में मददगार है और सूजन को भी कम करने में मदद करता है। 

विटामिन की कमी को दूर करता है

कच्चे पपीते में गाजर और टमाटर की तुलना में कैरोटीनॉयड की सबसे अधिक मात्रा पाई जाती है। एक अध्ययन के अनुसार कच्चे पपीते को मानव शरीर के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल में लाया जाता है। 

स्तनपान बढ़ाने में मददगार

कच्चे पपीते में एक यौगिक होता है,जो इसे एक गैलेक्टागॉग बनाता है। इससे नई माताओं में स्तनपान को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इसलिए नई मां को स्तनपान कराने में मदद करने के लिए आयुर्वेद जैसे कई पारंपरिक वैकल्पिक चिकित्सा विषयों में उपचार के रूप में इसका उपयोग करते है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full