सफेद चावल या क्विनोआ क्या है आपके लिए सबसे बेस्ट? जानिए सफेद चावल के नुकसान

Replace White Rice With Quinoa: आजकल बहुत- से ऐसे लोग है, जो अपनी डाइट का बहुत ध्यान रखते है। लोग अच्छे और स्वस्थ भोजन करना करना पसंद करते हैं, आपने कभी न कभी उनसे क्विनोआ के बारे में बात करते अवश्य सुना ही होगा। दरहसल, क्विनोआ का सेवन करने के बहुत- से फायदे भी है। [...]

By Jyoti Pandey · 26/12/2022

Replace White Rice With Quinoa: आजकल बहुत- से ऐसे लोग है, जो अपनी डाइट का बहुत ध्यान रखते है। लोग अच्छे और स्वस्थ भोजन करना करना पसंद करते हैं, आपने कभी न कभी उनसे क्विनोआ के बारे में बात करते अवश्य सुना ही होगा। दरहसल, क्विनोआ का सेवन करने के बहुत- से फायदे भी है। आजकल ज्यादातर लोग अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए सफेद चावल की जगह ग्लूटेन फ्री क्विनोआ का इस्तेमाल कर रहे हैं, क्योंकि क्विनोआ एक बहुत ही सेहतमंद और फायदेमंद ऑप्शन है।

Replace White Rice With Quinoa

आज हम आपको इस लेख के जरिए बताएंगे कि क्विनोआ की जगह सफेद चावल खाना क्यों फायदेमंद है? साथ ही क्विनोआ में क्या- क्या गुण है।

क्विनोआ को सफेद चावल की जगह खाने के क्या फायदे है?

आपको बता दें कि क्विनोआ और चावल की न्यूट्रिशनल वैल्यू एक दूसरे से बहत अलग होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, चावल की जगह क्विनोआ से कई पोषक तत्वों में बदलाव पाया गया है। इसलिए क्विनोआ को चावल का सबसे अच्छा और फायदेमंद ऑप्शन माना जाता है।

Replace White Rice With Quinoa

वहीं, अगर हम कैलोरी, कार्ब्स, प्रोटीन, फैट और शुगर की मात्रा क्विनोआ और चावल में देखें, तो चावल की तुलना में क्विनोआ में अधिक मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है। इसीलिए क्विनोआ को चावल की तुलना में अधिक पोषक ऑप्शन के रूप में देखा जाता है। ये एक सुरक्षित लस मुक्त साबुत अनाज है। सीलिएक रोग जिसमें व्यक्ति ग्लूटेन का सेवन नहीं कर सकता है। इन लोगों के लिए क्विनोआ एक बेहतरीन फूड ऑप्शन माना जाता है।

क्विनोआ का सेवन करने के फायदे:

क्विनोआ एक लस मुक्त साबुत अनाज है, जो कार्बोहाइड्रेट के साथ-साथ प्रोटीन और अमीनो एसिड से भरपूर होता है। साथ ही क्विनोआ फाइबर से भरपूर होता है, जो कई तरह के कैंसर के खतरे से बचाता है। क्विनोआ विटामिन बी, फाइबर, प्रोटीन, आयरन और मैग्नीशियम का एक उत्कृष्ट स्रोत होने के अलावा कई खनिजों से भी समृद्ध है।

Replace White Rice Quinoa

क्विनोआ वजन कम करने और स्वस्थ वजन बनाए रखने में मददगार है। क्विनोआ मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है, जो स्ट्रोक और टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद करता है।

Khana AMP · Quick view
View full