ठंड के मौसम में इन 5 सब्जियों का सेवन करना है बेहद फायदेमंद

Root Vegetables Benefits: वैसे तो आप जानते ही होंगे कि ठंड में सब्जियां खाना कितना महत्त्वपूर्ण होता है। जो कि स्वाद के साथ-साथ आपके स्वस्थ के लिए भी जरूरी होता है। ठंड के मौसम में हरी सब्जियां तो फायदेमंद होती ही है, लेकिन इसके साथ जड़ वाली सब्जियां भी कुछ कम नहीं हैं। जड़ वाली

By S.Dhilip kumar DK · 4/10/2023

Root Vegetables Benefits: वैसे तो आप जानते ही होंगे कि ठंड में सब्जियां खाना कितना महत्त्वपूर्ण होता है। जो कि स्वाद के साथ-साथ आपके स्वस्थ के लिए भी जरूरी होता है। ठंड के मौसम में हरी सब्जियां तो फायदेमंद होती ही है, लेकिन इसके साथ जड़ वाली सब्जियां भी कुछ कम नहीं हैं। जड़ वाली सब्जियों का रोजाना सेवन करने से आप अपनी इम्युनिटी बढ़ा सकते हैं। इनमें खासकर भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर और विटामिन पाया जाता है, जो इस ठंड के मौसम में आपकी सहायता कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं जड़ से मजबूत कुछ सब्जियों के बारे में खास बातें, जो आपको भी जड़ से मजबूत बना देगी।

benefits of root vegetables

1.शलजम शरीर की कई समस्याओं को करता है दूर

जैसे ही ठंड का मौसम आता है वैसे ही आपको मार्केट में सब्जियों का हरा-भरा माहौल देखने मिलता है। इन में से एक सब्जी जो भरपूर मात्रा में आपको देखने मिलेगी, वह है शलजम। शलजम एक जड़ वाली सब्जी है। इसमें मिनरल्स, फाइबर, विटामिन सी, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद करता है।

Benifits of root vegetable

2.गाजर से इम्यूनिटी रहती है मजबूत

यह कोई नई बात नही है कि जैसे ही ठंड का मौसम आता है, लोगों के दिलों में गाजर के हलवे के लिए प्यार उमड़ पड़ता है। गाजर इस मौसम में भरपूर मात्रा में फ्रेश पाई जाती है। यह सिर्फ स्वाद से ही नहीं, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। गाजर से आप कई सारी डिशेज बना सकते हैं। गाजर में बीटा कैरोटीन, विटामिन और मिनरल्स पर्याप्त मात्रा में होते हैं। रोजाना इसके सेवन से पाचन को बेहतर बनाने, इम्यूनिटी को मजबूत और आंखों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

Benifits of root vegetable

3.शकरकंद डायबिटीज पेशेंट्स के लिए है काफी फायदेमंद

शकरकंद जिसे हम स्वीट पोटेटो के नाम से भी जानते हैं, यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इससे आप भिन्न-भिन्न तरीको से पका कर खा सकते, ठंड के मौसम में लोग इसे अक्सर आग में सेख कर खाते हैं। शकरकंद में आपको पर्याप्त मात्रा में फाइबर्स मिलेंगे। डायबिटीज पेशेंट्स के लिए शकरकंद का सेवन करने से उन्हें भरपूर फायदा मिलेगा। इसके अलावा आपकी इम्युनिटी भी मजबूत होगी।

Benifits of root vegetable

4.चुकंदर खाने से ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल

लाल रंग कि दिखने वाली यह सब्जी चुकंदर, जिसे हम बीटरूट भी कहते है। ये सब्जी एक पोषक तत्वों का भंडार है। इसे आप उबाल कर सलाद में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे अकेले या अन्य सब्जियों के साथ भी खाया जाता है। इसके सेवन करने से आपके शरीर में हीमोग्लोबिन कि मात्रा बढ़ जाती है। यह ब्लड प्रेशर को भी कम करता है एवं इसके साथ कोलेस्ट्रॉल घटाने में भी मदद करता है। इसे खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

Benifits of root vegetable

5.मूली खाने से पाचन रहता है बेहतर

वैसे तो मूली आपको हर मौसम में मिलेगी लेकिन इसका सेवन ठंडी के मौसम में काफी लाबदायक होता है। मूली में मैग्नीशियम, कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। रोजाना मूली खाने से पाचन को बेहतर रखा जा सकता है, इतना ही नहीं यह आपको ठंड के मौसम में खासी-झुकम की समस्या से बचा सकता है।

Benifits of root vegetable
Khana AMP · Quick view
View full