कम उम्र में सफ़ेद बालों से हैं परेशान, नारियल तेल में मिलाएं ये दो चीजें, हो जाएंगे प्राकृतिक काले बाल
इन दिनों कम उम्र में बालों का सफ़ेद होना आम बात हो गई है। इसके कारण आजकल के युवाओं को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। स्कूल, कॉलेज या कहीं भी जाने पर अपने सफ़ेद बालों के कारण शर्मिंदा हो जाते हैं। सफ़ेद बालों को काला दिखाने के लिए लोग डाई का सहारा लेते हैं। [...]
इन दिनों कम उम्र में बालों का सफ़ेद होना आम बात हो गई है। इसके कारण आजकल के युवाओं को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। स्कूल, कॉलेज या कहीं भी जाने पर अपने सफ़ेद बालों के कारण शर्मिंदा हो जाते हैं। सफ़ेद बालों को काला दिखाने के लिए लोग डाई का सहारा लेते हैं। लेकिन ये बालों को और ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। सफ़ेद बालों को काला करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय भी बताते हैं, जो फायदा नहीं करता है। लेकिन हम आपको आज ऐसे घरेलू नुस्खे बता रहे हैं, जिससे आप प्राकृतिक तौर पर सफ़ेद बाल को काला कर सकते हैं।
नारियल तेल और आंवला
नारियल तेल को बालों के लिए सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। यदि आप नारियल तेल में आंवला मिलाकर लगाएंगे तो इससे आपके बाल मजबूत रहेंगे और साथ ही काला होने में भी मदद मिलेगी। आप 3 चम्मच नारियल तेल में 2 चम्मच आंवला पाउडर मिला लें। आप इसे तब तक गर्म करें जब तक पाउडर तेल में घुल ना जाए। फिर आप अच्छे से बालों में इसकी मसाज करें और रातभर रहने दें। इससे काले बाल उगने में मदद मिलेगी।
नारियल तेल में मिलाएं मेहंदी की पत्तियां
सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल तेल में मेहंदी की पत्तियां भी मिलाकर लगा सकते हैं। जब मेहंदी का रंग भूरे बाल की जड़ों में पहुंचेगा तो बालों का रंग खुद बदलने लगेगा। आप 3-4 चम्मच नारियल के तेल में मेहंदी की पत्तियां डाल दें। फिर आप तेल को अच्छे से उबाल लें। ठंडा होने पर आप इसे बालों में लगाएं और अगले दिन बाल धो लें। इस प्रक्रिया को अपनाकर आपके बाल धीरे-धीरे काले होंगे लगेंगे।