बारिश के मौसम में सलाद खाना फायदेमंद या नुकसानदायक? इन बातों का खासतौर से रखें ध्यान

सलाद ऐसी चीज है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। सलाद अधिकतर लोग तब खाते हैं जब आप कुछ हल्का और स्वस्थ खाना चाहते हैं। आमतौर पर सलाद को खाना खाने के पहले खाया जाता है, इससे भूख और बढ़ जाती है। कुछ लोग शौकिया तौर पर सलाद खाते हैं तो कुछ अपना वजन [...]

By Aayushi Sharma · 30/6/2023

सलाद ऐसी चीज है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। सलाद अधिकतर लोग तब खाते हैं जब आप कुछ हल्का और स्वस्थ खाना चाहते हैं। आमतौर पर सलाद को खाना खाने के पहले खाया जाता है, इससे भूख और बढ़ जाती है। कुछ लोग शौकिया तौर पर सलाद खाते हैं तो कुछ अपना वजन कम करने के लिए खाते हैं।

बारिश में सलाद खाएं या नहीं?
सलाद खाने से फाइबर मिलता है और साथ ही मेटाबोलिज्म भी तेज होता है। लेकिन सलाद हर समय नहीं खाया जा सकता है। अब बारिश का मौसम आ गया है और ऐसे में सलाद खाना चाहिए या नहीं इसे लेकर ज्यादातर लोग कन्फ्यूज़ रहते हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि बारिश के मौसम में कच्ची सब्जियों का सलाद खाने से आप बीमार भी हो सकते हैं। हम आपको बारिश में सलाद खाने के नुकसान के बारे में बता रहे हैं।

बारिश में सलाद खाने से नुकसान होता है?
बारिश में सलाद खाने से आप बीमार हो सकते हैं। दरअसल, बारिश के मौसम में आने वाली हरी सब्जियों में कीड़े हो सकते हैं। ऐसे में इसे खाना बैक्टीरियल इंफेक्शन का कारण भी बन सकता है। बैक्टीरियल इंफेक्शन होने से आपकी तबीयत ख़राब हो सकती है और साथ ही आपका पाचन तंत्र भी बिगड़ सकता है। आपको उल्टी की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में आप ब्रोकली, पत्तागोभी और पालक जैसी चीजें खाने से खासतौर पर बचे।

कौनसा सलाद खा सकते हैं?
कच्ची सब्जियां खाने से आपको इन्फेक्शन हो सकता है। ऐसे में आप हमेशा सब्जियों को उबालकर ही खाएं। इससे आप हेल्दी भी रहेंगे और सलाद से होने वाली समस्याओं से भी बचे रहेंगे। आपको फ़ूड प्वाइजिंग होने का भी डर नहीं रहेगा। बारिश के मौसम में आप स्प्राउट्स का सलाद बना कर खाएं।

Khana AMP · Quick view
View full