Sara Ali Khan Weight Loss Diet Plan: घटाना है वजन? तो फॉलो करें सारा अली खान का ये डाइट प्लान

Sara Ali Khan Weight Loss Diet Plan: सारा अली खान फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने से पहले कितनी ज्यादा मोटी थीं, यह किसी से छुपा नहीं है, लेकिन अब उन्हें देखकर ये कोई नहीं कह सकता कि वह किसी समय पर इतनी मोटी हुआ करती थीं। एक समय पर सारा अली खान का वजन 96 [...]

By Team Khana Talkies · 9/3/2023

Sara Ali Khan Weight Loss Diet Plan: सारा अली खान फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने से पहले कितनी ज्यादा मोटी थीं, यह किसी से छुपा नहीं है, लेकिन अब उन्हें देखकर ये कोई नहीं कह सकता कि वह किसी समय पर इतनी मोटी हुआ करती थीं। एक समय पर सारा अली खान का वजन 96 किलो था और आज वह 60 किलो पर हैं। यह कोई चमत्कार या किसी दवाई का असर नहीं है, बल्कि ये उनकी मेहनत है, जिससे उन्होंने ऐसा फिगर पाया है, लेकिन आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योंकि आप भी सारा अली खान जैसा फिगर पा सकती हैं। तो आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस का डाइट प्लान।

Sara Ali Khan Weight Loss Diet Plan

सारा अली खान का डाइट प्लान – Sara Ali Khan Deit Plan

सारा अली खान नाश्‍ते में इडली, वाइट एग के साथ ब्रेड टोस्‍ट खाती हैं।
लंच में एक्ट्रेस को दाल, रोटी, सब्जि और सलाद खाती हैं।
शाम के वक्त जब भी सारा को भूख लगती है, तो वो एक कटोरी उपमा खाती हैं।
उनका डिनर सिंपल और हल्‍का रहता है, जिसमें रोटी और सब्‍जी होती है।
वर्कआउट से पहले सारा फल, म्यूसली या फिर ओट्स खाना पसंद करती हैं।
वर्कआउट के बाद वह प्रोटीन शेक पीती हैं।

फिट रहने के लिए सारा के टिप्स – Tips for weight loss

सारा अच्छी सेहत के लिए अच्छी और पूरी नींद को कारण मानती हैं।
सारा अपने वर्कआउट रूटीन में प्लैंक, सूर्य नमस्‍कार को शामिल करती हैं।
अपनी स्किन और बॉडी को हाइड्रेटेड रखने के लिए सारा दिन भर में खूब सारा पानी पीती हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full