Sawan 2023: बेलपत्र से करें ये अचूक उपाय, जरूर पूरी होगी मनोकामना, जानें बेलपत्र चढ़ाने के नियम
भोले के भक्तों का और साथ ही भोलेनाथ का सबसे प्रिय महीना सावन शुरू हो गया है। सावन में शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हैं। हर कोई सावन माह में भगवान शिव को खुश करने के लिए उन्हें अलग-अलग चीजें चढ़ा रह रहे हैं। भगवान शिव को सावन माह में जलाभिषेक के समय [...]
भोले के भक्तों का और साथ ही भोलेनाथ का सबसे प्रिय महीना सावन शुरू हो गया है। सावन में शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हैं। हर कोई सावन माह में भगवान शिव को खुश करने के लिए उन्हें अलग-अलग चीजें चढ़ा रह रहे हैं। भगवान शिव को सावन माह में जलाभिषेक के समय बेलपत्र चढ़ाने का विशेष महत्व है। हम आपको आज बेलपत्र के साथ कुछ अचूक उपाय बता रहे हैं, जिसे करने से भगवान शिव जरूर प्रसन्न होंगे।
बेलपत्र पर लिखें श्री राम का नाम
यदि आप बेलपत्र पर प्रभु श्री राम का नाम लिखकर उसे भोलेनाथ को चढ़ाएंगे तो इससे भगवान शिव और भगवान विष्णु दोनों ही प्रसन्न होंगे और इनकी कृपा बरसेगी। साथ ही आपकी सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होंगी। पूजा के दौरान आप 3, 11 या 108 बेलपत्र पर श्री राम का नाम लिखकर शिवलिंग पर जरूर अर्पित करें।
लाल रोली से लिखें ॐ नमः शिवाय
आप बेलपत्र पर लाल रोली से ॐ नमः शिवाय लिखकर भी भोले बाबा को ये बेलपत्र अर्पित कर सकते हैं। इससे भगवान शिव बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं और आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। साथ ही घर, परिवार में हमेशा खुशियां बनी रहेंगी।
बेलपत्र चढ़ाने के नियम
- – भोलेनाथ को कभी भी बेलपत्र कटा या फटा नहीं चढ़ाना चाहिए।
- – बेलपत्र में हमेशा तीन पत्तियां एक साथ होनी चाहिए।
- – सावन माह में भोलेनाथ को हमेशा 11, 21, 51 और 101 बेलपत्र ही चढ़ाना चाहिए।
- – कभी भी भगवान शंकर को खाली बेलपत्र अर्पित ना करें।
- – आप बेलपत्र के साथ हमेशा जल की धरा चढ़ाएं। या फिर आप लोटे में बेलपत्र डाल दें और जल चढ़ाने के बाद उस बेलपत्र को भोलेनाथ को अर्पित कर दें।