मकर संक्रांति पर तिल के लड्डू खाने का है विधान, पर अधिक सेवन से जा सकती है आपकी जान

Negative Effects Of Eating Sesame Ladoo: मकर संक्रांति पर हर साल हर घर में खुशियां नज़र आती है। इस साल भी लोग बहुत खुश नजर आ रहें है। मकर संक्रांति के पर्व पर तिल के लड्डू खाने की परंपरा है। लेकिन, क्या आपको पता है ज्यादा तिल खाने से शरीर में एनाफिलेक्सिस की समस्या होने [...]

By Jyoti Pandey · 14/1/2023

Negative Effects Of Eating Sesame Ladoo: मकर संक्रांति पर हर साल हर घर में खुशियां नज़र आती है। इस साल भी लोग बहुत खुश नजर आ रहें है। मकर संक्रांति के पर्व पर तिल के लड्डू खाने की परंपरा है। लेकिन, क्या आपको पता है ज्यादा तिल खाने से शरीर में एनाफिलेक्सिस की समस्या होने लगती है। आपको बता दें कि तिल में कई ऐसे गुणकारी गुण पाए जाते हैं, जो सर्दियों में शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इस दिन लोग तिल और गुड़ के लड्डू, चिक्की, मिठाई खाना पसंद करते हैं।

Negative Effects Of Eating Sesame Ladoo

लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अगर एक से ज्यादा मात्रा में तिल के लड्डू खाए जाएं तो इससे शरीर में और भी कई तरह की समस्याएं शुरू हो सकती हैं? रिसर्च में यह बात सामने आई है कि तिल के लड्डू ज्यादा खाने से ब्लड प्रेशर पर सीधा असर पड़ता है। यह कम या ज्यादा हो सकता है। साथ ही एलर्जी की वजह से सांस लेने में तकलीफ भी शुरू हो सकती है।

सांस लेने में दिक्कत

आपको बता दें, ज्यादा तिल खाने से एनाफिलेक्सिस की समस्या शुरू हो जाती है। यह समस्या तब शुरू होती है, जब आपकी श्वेत रक्त कोशिकाएं शरीर में अधिक मात्रा में रसायन बनाने लगती हैं। इसे केमिकल एनाफिलेक्टिक शॉक कहा जाता है। इसकी वजह से ब्लड प्रेशर में तेजी से कमी आती है और श्वास नली में संकुचन होता है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ एलर्जी अस्थमा एंड इम्यूनोलॉजी के मुताबिक, अगर समय पर इलाज नहीं किया जाता है, तो एनाफिलेक्सिस गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है।

एलर्जी का खतरा

तिल से एलर्जी होने का खतरा भी बढ़ जाता है और इससे ब्लड प्रेशर भी तेजी से घटता है और सांस की नली भी सिकुड़ने लगती है। इससे आपका जीवन भी खतरे में पड़ सकता है, इसलिए आप अधिक तिल के सेवन से बचें। खासतौर पर वो लोग, जो किसी बीमारी से पीड़ित है।

ऐसे करें बचाव

अगर आपको तिल से किसी तरह की एलर्जी है, तो आपको भूलकर भी ऐसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। जिसमें तिल होता है। जैसे- तिल के बीज, तिल का तेल आदि।

उत्पाद में लगे लेबल को ठीक से पढ़ने के बाद ही तिल का प्रयोग करें।

जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की बीमारी है, उन्हें तिल खाने से बचना चाहिए।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full