30 साल बाद घर वापसी कर रहे हैं शनि देव, इन 5 राशियों की चमकने वाली है किस्मत
Shani Gochar 2023: न्याय देव शनि की 30 साल बाद घर वापसी हो रही है। 17 जनवरी दिन मंगलवार को शनि, मकर से कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं। इस दिन शनि रात 08 बजकर 02 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि का राशि परिवर्तन लोगों को व्यवसाय, नौकरी, विवाह, प्रेम, [...]
Shani Gochar 2023: न्याय देव शनि की 30 साल बाद घर वापसी हो रही है। 17 जनवरी दिन मंगलवार को शनि, मकर से कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं। इस दिन शनि रात 08 बजकर 02 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि का राशि परिवर्तन लोगों को व्यवसाय, नौकरी, विवाह, प्रेम, संतान, शिक्षा और स्वास्थ्य के मोर्चे पर अच्छे-बुरे परिणाम देगा। ज्योतिषियों का कहना है कि यह गोचर मेष, वृष, मिथुन, सिंह, धनु, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहेगा।
मेष- आपकी आमदनी में अप्रत्याशित बढ़ोतरी होने के योग बनेंगे। आमदनी का कोई ना कोई पक्का जरिया भी इस साल आपको प्राप्त हो जाएगा। अचानक से धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे। आपकी जो योजनाएं लंबित थी, वह पूरा होने का समय अब आ गया है। हालांकि आपको अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति थोड़ी सावधानी रखनी होगी।
वृषभ- आप चाहे व्यापारी हों या नौकरीपेशा, आपके लिए दोनों ही क्षेत्रों में असीम सफलता के योग बनेंगे। आपके करियर में स्थायित्व आने का समय है। नौकरी में पदोन्नति और प्रमोशन होने की स्थिति मिलेगी तथा व्यापार भी नई-नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ेगा और व्यापार में बढ़ोतरी होने के भी योग बनेंगे।
मिथुन- नौकरी में तबादले का योग बन सकता है। आपकी आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन उसके लिए आपको कठिन प्रयास करने होंगे। व्यापार में जोखिम लेने के लिए यह अच्छा समय होगा। कर्ज में कमी आएगी। पिताजी से संबंधों पर असर पड़ेगा और उनके स्वास्थ्य के लिए यह समय कमजोर रहेगा।
कर्क- शनि गोचर के बाद आप थोड़ा मानसिक तनाव महसूस करेंगे और काम को लेकर थोड़ा दबाव भी होगा। लेकिन आप अपनी मेहनत और चतुराई से हर समस्या से बाहर निकलने में कामयाब भी हो जाएंगे। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। ससुराल से धन लाभ या किसी तरह के सुख की प्राप्ति हो सकती है। संतान को लेकर कुछ चिंता महसूस करेंगे।
कन्या- आपको अपने कर्जों पर ध्यान देना होगा। इस दौरान कर्ज बिल्कुल न लें। कर्ज उतारने पर ध्यान देना चाहिए। नौकरी के लिए शनि की यह स्थिति आपके लिए बहुत मददगार साबित होगी। आप अपने काम में माहिर हो जाएंगे और नौकरी में आप की स्थिति मजबूत बनेगी। इस दौरान आप जरूरत से ज्यादा मेहनत करते भी नजर आएंगे
Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।