Shani Upay Lal Kitab: शनिदोष से हैं परेशान? तो जरूर आजमाएं लाल किताब के ये टोटके

Shani Upay Lal Kitab: शनि को पापी ग्रहों का राजा कहा जाता है। अगर शनि का शुभ योग होता है, तो वह व्यक्ति को मालामाल कर देता है, लेकिन अगर अशुभ योग होता है तो व्यक्ति बर्बाद हो जाता है। तो अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है, तो आप भी लाल किताब [...]

By Team Khana Talkies · 11/3/2023

Shani Upay Lal Kitab: शनि को पापी ग्रहों का राजा कहा जाता है। अगर शनि का शुभ योग होता है, तो वह व्यक्ति को मालामाल कर देता है, लेकिन अगर अशुभ योग होता है तो व्यक्ति बर्बाद हो जाता है। तो अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है, तो आप भी लाल किताब में बताए गए कुछ टोटकों को अपना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं।

Shani Upay Lal Kitab: शनिदोष से हैं परेशान? तो जरूर आजमाएं लाल किताब के ये टोटके

लाल किताब में शनि से जुड़े टोटके – Lal Kitab Upay

अगर आप भी शनि की बुरी द्दष्टि से बचना चाहते हैं, तो हर दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
अगर आप रोजाना महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हैं, तो इससे शनि शांत होते हैं।
शनि से जुड़ी चीजें जैसे तिल, उड़द, लोहा, भैंस, तेल, काले कपड़े, काली गाय और जूते का दान करना फायदेमंद रहता है।
जिनका शनि कमजोर होता है, उन्हें काले कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए।
आप मछलियों का दाना या चावल डाल सकते हैं यह लाभकारी होता है।
अगर आप शनि के बुरे प्रभाव से बचना चाहते हैं, तो शराब, मांस और अंडे से सख्त परहेज करें।
रोजाना कौवे को रोटी खिलाएं।
शनिवार के दिन एक कटोरी सरसों का तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखें और फिर अपने पापों की क्षमा मांगते हुए इस तेल को शनि मंदिर में रख आएं।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Khana AMP · Quick view
View full