भूलकर भी इन 5 लोगों को नहीं करना चाहिए शकरकंद का अधिक सेवन, सेहत को होगा नुकसान

Side Effects Of Sweet Potato: ठंड का मौसम शुरू होते ही लोगों को शकरकंद की चाट खाना बेहद पसंद होता है। शकरकंद को स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है। शकरकंद में कॉर्बोहाइड्रेट, स्टार्च के साथ प्रोटीन, पौटेशियम, आयरन, विटामिन ए, विटामिन ई और मैग्निशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होत

By Jyoti Sibal · 18/1/2023

Side Effects Of Sweet Potato: ठंड का मौसम शुरू होते ही लोगों को शकरकंद की चाट खाना बेहद पसंद होता है। शकरकंद को स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है। शकरकंद में कॉर्बोहाइड्रेट, स्टार्च के साथ प्रोटीन, पौटेशियम, आयरन, विटामिन ए, विटामिन ई और मैग्निशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाने का काम करता है। हेल्थ के लिए इतना फायदेमंद होने के बावजूद क्या आप जानते हैं कुछ लोगों को इसे खाने से परहेज करना चाहिए। इसका जरूरत से ज्यादा सेवन उनकी सेहत को फायदा नहीं बल्कि नुकसान पहुंचा सकता है।

Side Effects Of Sweet Potato

शकरकंद खाने के नुकसान

हृदय रोग- शकरकंद में मौजूद पोटेशियम ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है। जिससे हृदय से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। लेकिन जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करने से शरीर में पोटेशियम की मात्रा अधिक होने लगती है। जिसकी वजह से व्यक्ति को हाइपरकलेमिया की समस्या हो सकती है। हाइपरकलेमिया दिल के दौरे की मुख्य वजह बन सकता है।

किडनी स्टोन- किडनी स्टोन की समस्या होने पर शकरकंद का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। शकरकंद में भरपूर मात्रा में ऑक्सालेट होता है, जो एक तरह का कार्बनिक अम्ल है। जिससे गुर्दे की पथरी की समस्या बढ़ सकती है।

एलर्जी- अगर आप शकरकंद का ज्यादा सेवन करते हैं तो आपको एलर्जी हो सकती है। शकरकंद को मैनिटोल युक्त पदार्थ भी कहा जाता है। जिससे कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या हो सकती है।

डायबिटीज – शकरकंद में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने की वजह से ये डायबिटीज मरीजों के लिए नुकसानदायक होता है। यदि आपको डायबिटीज है तो शकरकंद खाने से बचे।

सिरदर्द – शकरकंद में विटामिन ए की अधिक मात्रा होती है। यदि सर्दियों में आप शकरकंद अधिक खाते हैं तो इससे शरीर में विटामिन ए की अधिकता होने की वजह आपको दाने और सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full