Skin Care: क्या आपको भी है डार्क सर्कल, तो इन 4 चीजों का करें इस्तेमाल

Skin Care: डार्क सर्कल की समस्या आजकल बेहद आम हो गई है। लोग रात-रातभर जागते रहते हैं, तनाव लेते हैं, अच्छी नींद नहीं लेते जिस कारण से इस समस्या का सामना करना पड़ता है, लेकिन आप तरह-तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल करने की जगह कई तरह के घरेलू नुस्खे भी आजमा सकते हैं, जो आपके लिए [...]

By Jyoti Sibal · 25/1/2023

Skin Care: डार्क सर्कल की समस्या आजकल बेहद आम हो गई है। लोग रात-रातभर जागते रहते हैं, तनाव लेते हैं, अच्छी नींद नहीं लेते जिस कारण से इस समस्या का सामना करना पड़ता है, लेकिन आप तरह-तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल करने की जगह कई तरह के घरेलू नुस्खे भी आजमा सकते हैं, जो आपके लिए बेस्ट हैं। तो आइए जानते हैं।

Skin Care

1.खीरा: खीरे के टुकड़ों को काटकर सबसे पहले इन्हें थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दीजिए। इसके बाद इनको अपनी आंखों पर लगाकर रख दीजिए। कम से कम इसे आधे घंटे के लिए अपनी आंखों पर रखें।

2.गुलाब जल: वैसे तो गुलाब जल का इस्तेमाल टोनर के रूप में किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपके डार्क सर्कल के लिए भी काफी फायदेमंद है। सबसे पहले आप कॉटन बॉल को गुलाब जल में भिगो लें फिर इसे अपनी आंखों पर उस जगह लगाए जहां डार्क सर्कल हैं। 20 मिनट लगा रहने दीजिए और फिर हटा दें।

3.कोल्ड टी बैग्स: ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसे आप अपनी आंखों पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले यूज किए हुए ग्रीन टी बैग्स को 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दीजिए और फिर इसे अपनी आंखों पर 10 से 15 मिनट के लिए लगा लीजिए।

4.ठंडा दूध: यह तो हर कोई जानता है कि दूध विटामिट ए का अच्छा स्त्रोत है। यह हमारे डार्क सर्कल को कम करने में भी मदद करता है। सबसे पहले कॉटन पैड को दूध में भिगो लें और फिर पैड को डार्क सर्कल्स वाली जगह पर लगाएं। 10 मिनट के लिए लगाने के बाद इसे हटा लें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full