ग्लोइंग और हेल्दी स्किन चाहिए? तो आपके लिए बेस्ट है ये 5 विटामिन, जानिए इसके फायदे

Skin Care Tips: अपनी त्वचा को कौन खूबसूरत और स्वस्थ नहीं बनाना चाहता है। अपनी स्किन को बेहतर और हेल्दी बनाने के लिए आप क्लींजर, टोनर, सीरम, एक्सफोलिएटर और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी आपको वो ग्लोइंग स्किन नहीं मिल पाती जो आप चाहते हैं, क्योंकि इनमें विटामिन और

By Team Khana Talkies · 26/12/2022

Skin Care Tips: अपनी त्वचा को कौन खूबसूरत और स्वस्थ नहीं बनाना चाहता है। अपनी स्किन को बेहतर और हेल्दी बनाने के लिए आप क्लींजर, टोनर, सीरम, एक्सफोलिएटर और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी आपको वो ग्लोइंग स्किन नहीं मिल पाती जो आप चाहते हैं, क्योंकि इनमें विटामिन और खनिजों की कमी होती है। स्वस्थ और चमकती त्वचा के लिए ये पोषक तत्व बहुत जरूरी होते हैं।

Skin Care Tips

अगर हमारे शरीर को उचित मात्रा में पोषक तत्वों की आपूर्ति हो तो चेहरे पर प्राकृतिक चमक (Home Remedies For Skin Glow) अपने आप आ जाता है। इस बीच, बदलते मौसम की स्थिति से हमारी त्वचा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस नुकसान को रोकने के लिए अपने आहार में विटामिन और खनिज शामिल करने से हमारी त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग रहती है।

विटामिन सी करता है सूरज की किरणों से बचाव

विटामिन सी आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। अगर शरीर को इस विटामिन की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति की जाए तो हमारी त्वचा उम्र बढ़ने के बाद भी तरोताजा दिखती है। खट्टे फलों और सब्जियों को डाइट में शामिल करना चाहिए। उदाहरण के लिए आप अपनी डाइट में चेरी, ब्रोकली, जामुन और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल कर सकते हैं। इनमें सबसे अधिक विटामिन सी होता है।

Skin Care Tips

विटामिन ई धूप से होने वाले नुकसान से बचाता है

विटामिन ई एक एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो हमारी त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से बचाता है। अपनी त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन ई युक्त फेस (Face pack for healthy skin) पैक लगाएं। इसके अलावा, विटामिन ई से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे एवोकाडो और सैल्मन को अपने आहार में शामिल करें।

Skin Care Tips

विटामिन डी सेहत के लिए भी है फायदेमंद

विटामिन डी आपकी त्वचा के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। सूर्य से हमें विटामिन डी मिलता है। यदि शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी की आपूर्ति की जाए, तो त्वचा संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं, लेकिन तेज धूप में खुद को एक्सपोज करने की गलती कभी न करें, इससे त्वचा के काले होने की संभावना अधिक होती है।

Skin Care Tips

विटामिन के से स्ट्रेच मार्क्स जैसी समस्या होती है कम

चोट लगने के बाद विटामिन के रक्त के थक्के जमने में मदद करता है। विटामिन के से स्ट्रेच मार्क्स जैसी समस्या भी कम होती। हरी सब्जियों में विटामिन के की मात्रा अधिक होती है। ब्रोकली, गोभी, पालक, अनार, कीवी, गाजर आदि जैसे फल और सब्जियां अपने आहार में शामिल करनी चाहिए।

Skin Care Tips

बीटा कैरोटीन से त्वचा को मिलते हैं पोषक तत्व

बीटा कैरोटीन त्वचा के लिए एक पोषक तत्व है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट हमारी त्वचा को सूरज की किरणों से बचाता है। बीटा कैरोटीन का सबसे अच्छा स्रोत गाजर है। इसके अतिरिक्त आपको अपने आहार में पत्तेदार सब्जियां और पानी वाले फलों को शामिल करना चाहिए। इससे त्वचा ढीली नहीं पड़ती और चेहरे पर प्राकृतिक निखार (Natural glow on face) भी आता है।

Skin Care Tips

​Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full