स्वस्थ्य और जवां त्वचा पाए चुटकियों में, बस इन 5 बातों का रखें ध्यान
Skin Care Tips in Hindi: सुंदर त्वचा सबको चाहिए होती है। हर कोई चाहता है उसका चेहरा ग्लो करे, लेकिन सुंदर त्वचा के लिए आपको पौष्टिक आहार भी करना होता है। पौष्टिक आहार करने से हमारी त्वचा सुंदर और चमकदार दिखने लगती है। आज के समय में प्रदूषण रोजाना बढ़ता ही जा रहा है। प्रदूषण [...]
Skin Care Tips in Hindi: सुंदर त्वचा सबको चाहिए होती है। हर कोई चाहता है उसका चेहरा ग्लो करे, लेकिन सुंदर त्वचा के लिए आपको पौष्टिक आहार भी करना होता है। पौष्टिक आहार करने से हमारी त्वचा सुंदर और चमकदार दिखने लगती है। आज के समय में प्रदूषण रोजाना बढ़ता ही जा रहा है। प्रदूषण की वजह से लोगों के चेहरे से ग्लो खत्म होता जा रहा है और तनाव होने की वजह से आजकल लोगों के चेहरे में जल्दी झुर्रियां आ जाती है। अगर आपको भी अपनी त्वचा स्वास्थ्य और चमकदार बनानी है, तो आपको सभी आवश्यक तत्वों को लेना अनिवार्य है।
आज हम आपको अपने इस लेख के जरिए बताएंगे कि त्वचा को किन- किन आवश्यक तत्वों की जरूरत है। दरहसल, हम आपको त्वचा के लिए विशेषज्ञ द्वारा सुझाए गए कुछ पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे।
विशेषज्ञ द्वारा सुझाए गए त्वचा को स्वास्थ्य रखने के लिए कुछ पोषक तत्व इस प्रकार है:
1.एंटीऑक्सीडेंट
एंटीऑक्सीडेंट आपकी त्वचा के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है। अगर आप एंटीऑक्सीडेंट पाना चाहते है, तो आपको फल और सब्जियां खानी चाहिए। फल और सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। जो आपकी त्वचा को चमकदार बनाता है।
2. विटामिन सी
विटामिन सी त्वचा के लिए बहुत जरूरी होता है। यह कोलेजन के संश्लेषण के लिए एक महत्वपूर्ण अणु है, जो त्वचा का निर्माण खंड है। कोलेजन वह है, जो त्वचा को सैगिंग से बचाता है, इसे मोटा और युवा रखता है। इसके अलावा, विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है और कोलेजन संश्लेषण के लिए महत्वपूर्ण है। विटामिन सी आमतौर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों में पाया जाता है और इसे आसानी से दैनिक आधार पर लिया जा सकता है। नींबू, पपीता, टमाटर, अमरूद अपने आहार में शामिल करने के लिए सबसे अच्छे और आसान स्रोत हैं।
3. सेलेनियम
सेलेनियम एक स्वस्थ त्वचा का राज है। मुंहासे का कम सेलेनियम का त्वचा में होने का संकेत है। त्वचा के लिए एक महत्वपूर्ण खनिज, सेलेनियम त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले मुक्त कणों को बेअसर करके समय से पहले उम्र बढ़ने और हमारी त्वचा की झुर्रियों को रोकता है। यह यूवी किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने में भी बहुत प्रभावी है और रंजकता को रोकता है। सेलेनियम दाल, ब्राउन राइस, चिकन, ब्राजील नट्स आदि में पाया जाता है।
4.साधारण और जड़ी-बूटियां
साधारण और जड़ी-बूटियां आपको त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होती है। हल्दी आपकी त्वचा के लिए और स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। दूसरा आप तुलसी का इस्तेमाल करके भी अपनी त्वचा को स्वास्थ्य और चमकदार बना सकते है। अश्वगंधा भी आपकी त्वचा के लिए बेहद जरूरी है। दालचीनी, सौंफ, जीरा जैसे मसाले – ये सभी पाचन में सुधार करने के अपने गुणों के लिए जाने जाते हैं। स्वस्थ पाचन का अर्थ है स्वस्थ त्वचा।
5. विटामिन ई
दरहसल, विटामिन ई हमारे शरीर में उम्र के साथ कम होता जाता है और हमें इसकी जरूरत होने लगती है। इसके कम होने की वजह से आपके चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती है। नट और बीज जैसे बादाम, पाइन नट्स और खाना पकाने के तेल जैसे सूरजमुखी और मकई का तेल विटामिन ई के अच्छे स्रोत हैं।