क्या आप भी रात को मोजे पहनकर सोते हैं? तो जानिए इसके फ़ायदे और नुकसान दोनों

Sleeping With Socks On: सर्दी दिनों- दिन बढ़ती जा रही है। इस मौसम में लोग ठंड से बचने के लिए वार्मर, जैकेट और जुराबें समेत कई परतों में कपड़े पहनते हैं। रात को जब ठंड पड़ती है, तो लोग गर्म रहने के लिए मोज़े पहन कर सो जाते हैं। लेकिन, क्या मोजे पहनकर सोना सेहत [...]

By Jyoti Pandey · 10/1/2023

Sleeping With Socks On: सर्दी दिनों- दिन बढ़ती जा रही है। इस मौसम में लोग ठंड से बचने के लिए वार्मर, जैकेट और जुराबें समेत कई परतों में कपड़े पहनते हैं। रात को जब ठंड पड़ती है, तो लोग गर्म रहने के लिए मोज़े पहन कर सो जाते हैं। लेकिन, क्या मोजे पहनकर सोना सेहत के लिए फायदेमंद है? लोगों की इस आदत के बारे में जब हमने डॉक्टर से चर्चा की तो पता चला कि सर्दियों में मोजे पहनकर सोने से सेहत पर अच्छा और बुरा दोनों तरह का असर पड़ता है। आज हम इस आर्टिकल में आपकी इस दुविधा को सुलझाएंगे।

Sleeping With Socks On

रात को मोजे पहन कर सोने के फायदे

विशेषज्ञों के अनुसार, सोते समय मोज़े पहनना पूरी तरह से सामान्य है। रात को मोजे पहनने से अच्छी नींद आती है और सर्दी से भी बचाव होता है, क्‍योंकि ठंडे पैर ब्‍लड वेसल्‍स को सिकोड़ देते हैं और सर्कुलेशन को काफी कम कर देते हैं।

रात को मोजे पहन कर सोने के साइड इफेक्ट्स

डॉ. विश्वेश्वरन बालासुब्रमण्यम, कंसल्टेंट, इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी एंड स्लीप मेडिसिन, यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद, ने कहा कि मोजे पहनकर सोना हमेशा फायदेमंद नहीं होता है और कुछ खास परिस्थितियों में यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। बहुत टाइट मोज़े पहनने से ब्लड सर्कुलेशन खराब हो सकता है और यह हानिकारक हो सकता है। इसके अलावा मोजों की साफ-सफाई का ध्यान न रखने के दुष्परिणाम भी हो सकते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full