ऐसे लोग भूलकर भी न खाए भीगी मूंगफली, जान पर बन सकता है खतरा

Soaked Peanuts Negative Side Effects: इस ठंड के मौसम में गरमा गरम सेखे हुए मूंगफली के दाने खाना किसे नहीं पसंद। जहा ठंड के मौसम में मूंगफली खाने के अनेक लाभ होते है, वहीं इनके सेवन से कुछ हानि भी होते है। मूंगफली का सेवन सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद माना जाता है। [...]

By ·

Soaked Peanuts Negative Side Effects: इस ठंड के मौसम में गरमा गरम सेखे हुए मूंगफली के दाने खाना किसे नहीं पसंद। जहा ठंड के मौसम में मूंगफली खाने के अनेक लाभ होते है, वहीं इनके सेवन से कुछ हानि भी होते है। मूंगफली का सेवन सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद माना जाता है। मूंगफली में विटामिन ई, विटामिन बी, आयरन, पोटैशियम, जिंक और फोस्फोरस जैसे तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं। मूंगफली में आपको प्रोटीन, कार्ब्स,फैटी एसिड और फाइबर की भी पर्याप्त मात्रा होती है।

Soaked Peanuts Negative Side Effects

मूंगफली में प्रोटीन की भी मात्रा होती है, जो मांसपेशियों और कोशिकाओं को हेल्दी रखने के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। बहुत से लोग कच्ची मूंगफली का सेवन करते हैं। कुछ लोग इसे भिगोकर स्प्राउट्स की तरह भी खाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कुछ लोगों के लिए भीगी मूंगफली खाना फायदे की जगह नुकसान का काम हो सकता है। भीगी मूंगफली खाने से कुछ लोगों को बचना चाहिए, आइए जानते हैं इसके बारे में।

Soaked Peanuts Negative Side Effects

1.पेट के लिए भीगी मूंगफली है नुकसानदायक

पेट से जुड़ी परेशानी जैसे कब्ज, अपच और दस्त आदि की समस्या से ग्रसित लोगों को भी भीगी मूंगफली का सेवन करने से बचना चाहिए। इसकी वजह से आपकी परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है।

Soaked Peanuts Negative Side Effects

2.आर्थराइटिस में न खाएं भीगी मूंगफली

सर्दियों के मौसम में ठंड की वजह से जोड़ो में दर्द बड़ जाता है। इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से इन मरीजों में सूजन और दर्द की समस्या हो सकती है। दरअसल, मूंगफली में लेक्टिन नामक तत्व पाया जाता है, जिसकी वजह से अर्थराइटिस में मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है।

Soaked Peanuts Negative Side Effects

3.जौंडिस और लिवर कर सकता है डैमेज

एक शोध में इस बात की पुष्टि की गयी है कि बहुत ज्यादा भीगी मूंगफली खाने से शरीर में एक नुकसानदायक पदार्थ अफ्लेटॉक्सिन बढ़ जाता है। इसकी वजह से आंखें पीली हो जाती हैं और भूख कम लगती है। लंबे समय तक इस समस्या की वजह से आपको लिवर डैमेज और पीलिया का भी खतरा रहता है।

Soaked Peanuts Negative Side Effects

4.फाइटिक एसिड का बढ़ना

अगर आप बहुत ज्यादा मात्रा में भीगी हुई मूंगफली खाते हैं तो आपकी बॉडी में फाइटिक एसिड बढ़ जाते हैं, जिससे आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

Soaked Peanuts Negative Side Effects
Khana AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें