खाने की इन चीजों का रोज ना करें सेवन, वरना हो जाएंगे इसके नकारात्मक प्रभाव देखकर हैरान!
Ayurved Tips: खाने की कुछ चीजें जिसका हम रोज सेवन करते हैं। बिना कुछ सोचे समझे कि वो हमारे शरीर के लिए हानिकारक है या नहीं। आयुर्वेद के अनुसार, कुछ खाद्य पदार्थ आपके शरीर के लिए लाभदायक है और कुछ हानिकारक है। पर आश्चर्य की बात तो यह है की बहुत- से लोगों को इस [...]
Ayurved Tips: खाने की कुछ चीजें जिसका हम रोज सेवन करते हैं। बिना कुछ सोचे समझे कि वो हमारे शरीर के लिए हानिकारक है या नहीं। आयुर्वेद के अनुसार, कुछ खाद्य पदार्थ आपके शरीर के लिए लाभदायक है और कुछ हानिकारक है। पर आश्चर्य की बात तो यह है की बहुत- से लोगों को इस बारे में कुछ पता ही नहीं है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कौन- से खाद्य पदार्थ रोज खाने से आपके शरीर में जहर फैलाने का काम करते हैं।
सेम की फलियां
सेम की सब्जी सेहत के लिए हानिकारक होती है, ये आपके पेट के लिए भारी होती है और साथ ही वात, पित्त दोनों को बढ़ाती है। आपको बता दें, ये शुक्राणु के स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं होती है और रक्तस्राव विकारों के लिए भी ठीक नहीं होती है।
लाल मास
बीफ, पार्क और लैंब, जैसे रेड मीट को पचाना आपकी सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसकी बात से आपको कब्ज की समस्या भी होती है। जरूरत से ज्यादा मीट का सेवन बोउअल कैंसर का कारण भी बनता है।
मूली
आयुर्वेद के मुताबिक, मूली में औषधीय गुण होते हैं, इसकी तासीर गर्म होती है और कफ को संतुलित करने का काम करती है। वहीं, अगर आप रोजाना ज्यादा कच्ची मूली का सेवन करते हैं, तो इससे थायराइड की कार्यप्रणाली पर बुरा असर पड़ सकता है और पोटैशियम की मात्रा भी बढ़ सकती है।
फर्मेन्टड फूड्स
खाने की चीजें जो फर्मेन्टड होती है, वह अत्यधिक गर्मी उत्पन्न करते हैं और आपके शरीर में जलन का काम करते हैं। साथ ही पित्त और रक्त विकार पैदा कर सकते हैं। इसलिए फर्मेन्टड फूड का सेवन कम करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।