सावधान! खाना खाने के तुरंत बाद भूलकर भी ना करें ये काम, छोड़ देंगे तो बदल जाएगी जिंदगी
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दैनिक दिनचर्या में बहुत सी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। आज हम आपको बताएंगे कि खाना खाने के बाद कौन सी गलतियां हैं, जो नहीं करनी चाहिए। जिससे होंगे आपको अनेक फायदें। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दैनिक दिनचर्या में बहुत सी बातों का ध्यान रखना पड़ता [...]
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दैनिक दिनचर्या में बहुत सी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। आज हम आपको बताएंगे कि खाना खाने के बाद कौन सी गलतियां हैं, जो नहीं करनी चाहिए। जिससे होंगे आपको अनेक फायदें।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दैनिक दिनचर्या में बहुत सी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे ही शरीर को दुरुस्त रखने के लिए पर्याप्त भोजन और पर्याप्त पानी की भी आवश्यकता होती है। खाना हमारी दिनचर्या का काफी अहम हिस्सा है। लेकिन अक्सर हम इस पर बहुत कम ध्यान देते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में, जिनका भोजन करते समय खास ध्यान रखना चाहिए।
एक बड़े नेचुरोपैथी से हम ने बात की और उन्होंने इस बारे में बात करते हुए हमें बताया कि भोजन करने के बाद जो लोग पानी पीते हैं या फिर ठंडा पानी पीते हैं तो वह सावधान हो जाएं, क्योंकि खाना खाने के तुरंत बाद एक दो घूंट पानी पी सकते हैं ताकि आहारनली साफ हो जाएं। मगर ज्यादा पानी या यूं कहें कि पेट भर पानी नहीं पीना चाहिए। पानी पीने से आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचता है, पाचन तंत्र को भोजन पचाने में समस्याएं आती हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए लाभदायक नहीं हैं।
भोजन करने के बाद श्रम नहीं करना चाहिए
भोजन करने के बाद व्यायाम नहीं करना चाहिए, अक्सर लोग भोजन करने के बाद टहलने निकल पड़ते हैं जो कि पाचन क्रिया के लिए उचित नहीं है हांलांकि उन्होंने बताया कि चहलकदमी की जा सकती है यानी कि कुछ कदम धीरे-धीरे चल सकते हैं। साथ ही किसी भी प्रकार का मानसिक श्रम नहीं करना है। भोजन करने के बाद आपको केवल आराम करना होता है ताकि आपके शरीर के अंदर मौजूद पाचन तंत्र को अपना काम करने में कठिनाइयां ना आ सके और आपका भोजन आसानी से पचा सके।
भोजन करने के तुरंत बाद ना सोएं
आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब आप भोजन करें उसके तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए। भोजन के बाद अक्सर लोग सो जाते हैं इससे यह होता है कि हमारे शरीर के अंदर मौजूद पाचनतंत्र के कार्य की गति धीमी हो जाती है। जिससे कि भोजन को पाचनतंत्र बेहतर तरीके से नहीं पचा पाता और हमे कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
आगे झुकने से बचें
कभी भी खाना खाने के बाद कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिसमें आगे की तरफ झुकना पड़े.ऐसी एक्टिविटीट से हर किसी को बचना चाहिए। आगे झुकने से पाचन क्रिया में काम होने वाला एसिड नुकसान पहुंचा सकता है।
पानी पीना
पानी पीना सेहत के लिए ज़रूरी है। बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए यह सबसे आसान और ज़रूरी कदम है, लेकिन गलत मौकों पर या गलत तरीके से पानी पीने की वजह से सेहत को नुकसान पहुंचता है। अगर आप खाना खाते हुए या खाने के तुरंत बाद ज़्यादा पानी पीते हैं, तो आपको अपच या एसिडिटी की प्रॉब्लम हो सकती है।
चाय-कॉफी न पिएं
चाय या कॉफी में फेनोलिक यौगिक पाए जाते हैं। खाना खाने के बाद अगर आप चाय या कॉफी का सेवन करते हैं तो यह पौष्टिक आहार में मौजूद आयरन जैसे पोषक तत्वों के अवशोषण में रुकावट का काम करते हैं। यह काफी हानिकारक हो सकता है सेहत के लिए।
शराब के सेवन न करें
खाना खाने के बाद न तो शराब पीनी चाहिए और ना ही सिगरेट।इससे स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंच सकता है। अगर भोजन के बाद आप ऐसा करते हैं तो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरे पैदा हो सकते हैं।
खाते हुए बेल्ट ढीला करना
अक्सर आपने कई लोगों को खाना खाते हुए पैंट की बेल्ट ढीली करते हुए देखा होगा, ये आम लग सकता है। लेकिन यह आपकी समस्या बढ़ा सकता है। दरअसल बेल्ट ढीली करने की वजह से हम पेट के आसपास बन रहे दबाव से राहत महसूस करते हैं और इसी चक्कर में ज़्यादा खाना खा लेते हैं। जो वज़न बढ़ने के अलावा बदहजमी का कारण भी बन सकता है।
धूम्रपान करना
तम्बाकू का सेवन किसी भी रूप में करना खतरनाक होता है। इसका सेवन कभी भी नहीं करना चाहिए। बावजूद इसके कुछ लोगों को खाना खाने के बाद या खाना खाते हुए आपने सिगरेट पीते हुए देखे जाते हैं। ऐसा करने से पेट से जुड़ी बीमारी होने का ख़तरा बढ़ जाता है और यह आदत भी बिलकुल गलत हैं।
खाना खाने के बाद नहाने से बचें
कभी भी अगर खाने के बाद आपको नहाने के मन करे तो इसे अवॉयड करें। दरअसल, भोजन के बाद रक्त पाचन में मदद करने के लिए पेट को घेरते हैं लेकिन जब आप नहाते हैं तो शरीर का टेंपरेचर बदल जाता है। यह काफी नुकसानदायक होता है। यह स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है।
फलों का सेवन
वैसे तो फलों का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद फलों का सेवन करने से बचना चाहिए।खाना खाने के तुरंत बाद अगर आप फल खाते हैं, तो भोजन के पोषक तत्व शरीर को पूरी तरह से नहीं मिल पाते हैं।
कैसा लगा आपको हमारा यह लेख, कॉमेंट करके हमें जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेक्ज आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के सेहत और खान-पान से जुड़े हुए अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट खाना टॉकीज के साथ।