सेहत का खजाना है चना-गुड़, एक साथ खाने से मिलते हैं इतने फायदे कि गिनते रह जाएंगे आप।
अक्सर हमें गुड़ और चना खाने की सलाह दी जाती है। गुड़ और चने का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना गया है। चना कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होते हैं, गुड़ आयरन और पोटैशियम जैसे तत्वों का अच्छा स्रोत माना जाता है। ऐसे में इन दोनों का नियमित सुबह-सुबह सेवन करने से कई बीमारियों [...]
अक्सर हमें गुड़ और चना खाने की सलाह दी जाती है। गुड़ और चने का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना गया है। चना कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होते हैं, गुड़ आयरन और पोटैशियम जैसे तत्वों का अच्छा स्रोत माना जाता है। ऐसे में इन दोनों का नियमित सुबह-सुबह सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
कुछ लोग सुबह-सुबह गुड़ और चना खाते हैं। इसे खाने से शरीर की हर तरह की कमजोरी दूर हो जाती है. यह इतना फायदेमंद होता है कि इससे इंसान मजबूत हो जाता है। गुड़ में भरपूर मात्रा में फास्फोरस,आयरन, विटामिन ए, मैग्नेशियम, सुक्रोज, ग्लूकोज और जिंक जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं, चना कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, विटामिन सी, डी, और प्रोटीन से भरपूर होता है। इसी गुण की वजह से चना-गुड़ साथ खाने की सलाह दी जाती है। इससे शरीर में एनर्जी आती है और शरीर भी मजबूत बनता है।चलिए जानते हैं चना-गुड़ खाने के फायदे।
हड्डियों को बनाए स्टॉन्ग:
शरीर की हड्डियों को भी मजबूत बनाने के लिए गुड़ और चने का सेवन अधिक असरदार माना जाता है। बता दें कि चना में पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। यदि आप इन दोनों का नियमित सेवन करते हैं हड्डियों के साथ अन्य भी हेल्दी रहते हैं। एक रिसर्च के अनुसार, 40 साल के बाद जब हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इससे शरीर के जोड़ो में दर्द होने लगता है। चना गुड़ खाने से यह समस्या नहीं होती है और आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं।
हार्ट को रखे हेल्दी
अगर आप गुड़ और चना का सेवन रोजाना करते हैं तो आप काफी सेहतमंद रहते हैं। पोटेशियम की भरपूर मात्रा होने के चलते दिल की सेहत दुरुस्त रहती है और हार्टअटैक का जोखिम कम होता है। यह शरीर के वजन को भी कंट्रोल करता है। गुड़ चना खाने से शरीर का मेटाबॉल्जिम बेहतर होता है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
दोनों में पाए जाने वाले पोषक तत्व हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम करता है। एक्सपर्ट भी इसको खाने की सलाह देते हैं।
वजन कम करे
शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए चना और गुड़ बेहद असरदार माने जाते हैं। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो एक्सपर्ट इन दोनों को सुबह-सुबह खाने की सलाह देते हैं।
शरीर मजबूत होता है
चना-गुड़ खाने से शरीर की हर तरह की कमजोरी दूर हो जाती है और वह मजबूत हो जाता है। इससे एनीमिया जैसी बीमारी नहीं होती।
ऐसी महिलाएं जिनमें हीमोग्लोबिन की कमी है, उनके लिए हेल्थ एक्सपर्ट रोजाना चना-गुड़ खाने की सलाह देते हैं।
कब्ज से छुटकारा
अगर आपकी पाचन खराब है और एसिडिटी-कब्ज जैसी समस्याएं हैं तो चना-गुड़ खाने से इस समस्या से छुटकारा मिल जाता है। इससे पाचन क्रिया बेहतर बनती है। इसलिए प्रतिदिन चना-गुड़ का सेवन करना चाहिए।
पाचन शक्ति बढ़ाए
चना और गुड़ पाचन शक्ति को दुरुस्त रखने में मदद करता है। बता दें कि, इन दोनों चीजों को खाने से पेट को रिलेक्स मिलता है।एक्सपर्ट इन दोनों चीजों को बराबर की मात्रा में खाने की सलाह देते हैं।
खून की कमी सुधारे
कई परेशानियों के चलते शरीर में खून की कमी होने लगती है। ऐसे में आप चना का सेवन कर सकते हैं। खासकर प्रेगनेंट ऑर्टनी के लिए इस समय गुड़ और चना का सेवन करना बहुत जरूरी हैं। बता दें कि, गुड़ और चना दोनों में ही आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की इस कमी को दूर करता है।
कैसा लगा आपको हमारा यह लेख, कॉमेंट करके हमें जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेक्ज आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट खाना टॉकीज के साथ।