सर्दियों में ज्यादा ठंडे और गरम पानी से नहाना करें बंद, नहीं तो हो सकती है स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें

Health Care Tips In Winter: दिनों- दिन सर्दी बढ़ती ही जा रही है। सर्दी का कहर इतना बढ़ता जा रहा है कि लोगों की सेहत भी इससे प्रभावित होने लगी है। ऐसे में सर्दी में नहाने का मन नहीं करता है। बहुत- से लोग सर्दी में नहाना ही नहीं चाहते हैं। वहीं, बहुत- से लोग [...]

By Jyoti Pandey · 13/1/2023

Health Care Tips In Winter: दिनों- दिन सर्दी बढ़ती ही जा रही है। सर्दी का कहर इतना बढ़ता जा रहा है कि लोगों की सेहत भी इससे प्रभावित होने लगी है। ऐसे में सर्दी में नहाने का मन नहीं करता है। बहुत- से लोग सर्दी में नहाना ही नहीं चाहते हैं। वहीं, बहुत- से लोग सर्दी में ठंडे पानी से ही नहा लेते है और बहुत- से लोग बिलकुल गरम पानी से नहा लेते हैं। इससे भी उनकी स्वास्थ्य बिगड़ जाता है। शायद आपको इसके बारे में नहीं पता होगा कि सर्दी में ज्यादा गरम और ज्यादा ठंडा पानी दोनों ही आपकी सेहत के लिए नुकसान जनक है।

Health Care Tips In Winter

आप जरूर सोच रहे होंगे कि आखिर फिर नहाएं किस पानी से। तो, आपको सर्दी में गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। इससे सर्दी में आपकी सेहत अच्छी रहेगी। तो, चलिए हम आपको बताते हैं, की ठंडा और गरम दोनों पानी आपकी सेहत के लिए कैसे नुकसान करता है? इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अगर आपके अपने परिवार या रिश्तेदार में भी कोई ज्यादा ठंडे या गरम पानी से नहाता है, तो आप उन्हें जरुर बताना।

सर्दी में ज्यादा ठंडे पानी से नहाने में खतरा

जब हम सर्दी में ठंडे पानी से नहाते हैं, तो हमारा पूरा शरीर कांपने लगता है। जब हम ठंडे पानी के संपर्क में आते हैं, तो हमारा शरीर खुद इमरजेंसी प्रतिक्रिया करने लगता है। इससे हमारा ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है और हमारा हार्ट भी शरीर के सभी अंगों की सुरक्षा के लिए ब्लड को पंप करने लगता है। इस कारण से हार्ट स्कीन के पास ब्लड सर्कुलेशन करना बंद कर देता है। इसी कारण हम कांपने लगते है। वहीं, जब हम कांपते है, तो हार्ट पर और ज्यादा दबाव डालता है। अगर आपकों किसी भी तरह की बिमारी है, तो आप ठंडे पानी से बिलकुल भी न नहाएं।

सर्दी में ज्यादा गरम पानी से नहाने में खतरा

अगर आप ठंड के दिनों में अचानक गर्म पानी से नहाते हैं, तो से ब्लड प्रेशर में तेजी से गिरावट आ सकती है। इस कारणवश हृदय पर तनाव बढ़ जाता है। इसलिए आपको ठंड में गुनगुने पानी से नहाना चाहिए।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full