बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास की चिंता करना करें बंद, नाश्ते में दें ये 6 हेल्दी फूड

Breakfast Ideas For Kids: बच्चों का शुरुआती दौर से विकास होना बहुत जरूरी होता है। अब चाहें वो शारीरिक विकास हो या मानसिक विकास हो। बहुत- से लोगों को पता नहीं होता है कि अपने बच्चे के विकास के लिए वो उन्हें किस तरह के फूड का सेवन कराए। ऐसे में इस बात को सोचकर [...]

By Jyoti Pandey · 27/1/2023

Breakfast Ideas For Kids: बच्चों का शुरुआती दौर से विकास होना बहुत जरूरी होता है। अब चाहें वो शारीरिक विकास हो या मानसिक विकास हो। बहुत- से लोगों को पता नहीं होता है कि अपने बच्चे के विकास के लिए वो उन्हें किस तरह के फूड का सेवन कराए। ऐसे में इस बात को सोचकर बहुत परेशान होते हैं। लेकिन, हम आपकी इस परेशानी को दूर आज इस आर्टिकल के जरिए करेंगे। आप बिलकुल फिक्र मत करिए इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपकी अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को लेकर सारी चिंता दूर हो जाएगी।

Breakfast Ideas For Kids

बच्चों की बढ़ेगी स्मरण शक्ति और दूर होगी कमजोरी

• पनीर और शिमला मिर्च वाला सैंडविच दी जा सकती है। पनीर में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें विटामिन-डी भी पाया जाता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा दांतों को भी मजबूती मिलती है।

• आप बनाना टोस्ट बच्चे को नाश्ते में दे सकते हैं। इससे पेट देर तक भरा रहता है। केले का सेवन करने से तुरंत एनर्जी मिलती है। इसमें और भी कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए फायदेमंद होते हैं।

• आप बच्चों के आहार में अंडे जरूर शामिल करें। खासतौर पर नाश्ते में अंडे की भुर्जी दें। इससे स्मरण शक्ति बढ़ती है। साथ ही शरीर में शक्ति का संचार होता है।

• लेमन राइस दक्षिण भारत में बहुत लोकप्रिय है। आप अपने बच्चों को लेमन राइस भी दे सकते हैं। नींबू में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

• आप अपने बच्चे को नाश्ते में सूजी का उपमा भी दे सकती हैं। यह हल्का नाश्ता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे पेट देर तक भरा रहता है।

• बच्चों को पोहा बहुत पसंद आता है। यह झटपट तैयार हो जाता है। इसके लिए आप कम समय में बच्चों के लिए पोहा बना सकते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full