अगर आप भी जूझ रहें हैं माइग्रेन की समस्या से, तो तुरंत शामिल करें अपनी डाइट में इन चीजों को और आज से करें रोज सेवन

Migrane Problem Solution: अधिक तनाव लेने और ज्यादा सोचने से माइग्रेन की समस्या होती है। माइग्रेन होने पर सिर में कभी हल्का और कभी तेज दर्द हो जाता है। आपको बता दें, सर्दी जुकाम, मानसिक तनाव, नसों में खिचाव, थकान, कब्ज, नशा, खून की कमी आदि वजह से माइग्रेन की समस्या होती है। अगर आप

By Jyoti Pandey · 25/2/2023

Migrane Problem Solution: अधिक तनाव लेने और ज्यादा सोचने से माइग्रेन की समस्या होती है। माइग्रेन होने पर सिर में कभी हल्का और कभी तेज दर्द हो जाता है। आपको बता दें, सर्दी जुकाम, मानसिक तनाव, नसों में खिचाव, थकान, कब्ज, नशा, खून की कमी आदि वजह से माइग्रेन की समस्या होती है। अगर आप भी माइग्रेन की समस्या से जूझ रहें हैं, तो आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को जरूर शामिल कर लें।

Migrane Problem Solution

डार्क चॉकलेट

माइग्रेन की समस्या को दूर करने के लिए आप डार्क चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं। इसमें मैग्नीशियम होता है, जो हार्मोनल असंतुलन की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसके सेवन से सूजन भी कम होती है। अगर आपको नियमित अंतराल पर सिरदर्द की समस्या रहती है, तो डार्क चॉकलेट का सेवन जरूर करें।

केला खाओ

केले का सेवन करने से शरीर में तुरंत ऊर्जा का संचार होता है। इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। पोटैशियम से भरपूर खाना खाने से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। वहीं मैग्नीशियम युक्त भोजन खाने से ब्लड शुगर और माइग्रेन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। माइग्रेन की समस्या होने पर इसके लिए केले का सेवन किया जा सकता है। आप चाहें तो रोजाना केले को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

सी फूड्स का सेवन करें

अगर आप माइग्रेन की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो डाइट में सी फूड्स को जरूर शामिल करें। इसके लिए हफ्ते में दो बार टूना, सैल्मन फिश के साथ सी-फूड खाएं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो माइग्रेन में मददगार साबित होते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full