गर्मी से आपको कोसो दूर रखेगी ये ड्रिंक्स, रहेंगे दिनभर एनर्जेटिक और हेल्दी

इस समय जून का महीना चल रहा है। अब जाकर गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली है। लेकिन फिर भी कई लोग गर्मी से छुटकारा पाने के लिए हेल्दी ड्रिंक्स की तलाश करते हैं। लोग खुद को डाईड्रेट रखने के लिए तरह-तरह के रास्ते अपना रहे हैं। लेकिन अगर आप अपने पेट में ठंडक भी [...]

By Aayushi Sharma · 24/6/2023

इस समय जून का महीना चल रहा है। अब जाकर गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली है। लेकिन फिर भी कई लोग गर्मी से छुटकारा पाने के लिए हेल्दी ड्रिंक्स की तलाश करते हैं। लोग खुद को डाईड्रेट रखने के लिए तरह-तरह के रास्ते अपना रहे हैं। लेकिन अगर आप अपने पेट में ठंडक भी रहना चाहते हैं और इसके लिए कोई स्वस्थ ड्रिंक की तलाश कर रहे हैं तो शायद अब आप की ये तलाश पूरी हो गई है। हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स बता रहे हैं जिसे पीकर आप खुद को गर्मी से दूर रख सकेंगे और एनर्जेटिक भी बने रहेंगे।

छाछ
छाछ का सेवन गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा किया जाता है। छाछ कैल्शियम से भरपूर होती है। इसमें पानी, लैक्टोज, कैसिइन और लैक्टिक एसिड होते हैं जो पेट में बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकते हैं।

सत्तू शरबत
लू से और गर्मी की चपेट में आने से बचने के लिए लोग सत्तू का शरबत पीते हैं। सत्तू को चने से तैयार किया जाता है। इसे पानी, नींबू का रस, नमक और भुना हुआ जीरा मिलाकर बनाया जाता है। या फिर मीठा सत्तू पीने के लिए सत्तू में पानी और शक्कर को मिलाया जाता है। सत्तू पीने से प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और आयरन मिलता है।

नारियल पानी
नारियल पानी नेचुरल ड्रिंक है, जिसे बनाने की जरुरत नहीं पड़ती है। यह कहीं भी आसानी से मिल जाता है। नारियल पानी पीने से शरीर की थकान दूर होती है और साथ ही ये आपकी बॉडी को हाइड्रेटेड रखता है। इसे पीने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहेंगे।

नींबू पानी
नींबू पानी विटामिन से भरपूर होता है। इसके अलावा यह फ्लेवोनोइड्स का भी बड़ा सोर्स होता है। नींबू पानी पीने से शरीर कई प्रकार के रोगों से दूर रहता है। साथ ही ये शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है।

Khana AMP · Quick view
View full