काले अंगूर सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद, जानकर इसके फायदे हो जाएंगे हैरान!
Black Grapes Benefits: कुछ ही दिनों में गर्मी का मौसम शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही लोगों के खानपान में भी बदलाव देखने को मिलेगा। मार्केट में भी सीजनल फलों की भीड़ देखने को मिलेगी। अंगूर इन्हीं में से एक है। अंगूर में विटामिन बी पाया जाता है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद [...]
Black Grapes Benefits: कुछ ही दिनों में गर्मी का मौसम शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही लोगों के खानपान में भी बदलाव देखने को मिलेगा। मार्केट में भी सीजनल फलों की भीड़ देखने को मिलेगी। अंगूर इन्हीं में से एक है। अंगूर में विटामिन बी पाया जाता है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लोगों को हरे अंगूर ज्यादा पसंद होते हैं। पर अगर बात काले अंगूर की हो तो ये आपके शरीर के लिए अधिक पौष्टिक होता है। लेकिन, बहुत से लोगों को इस बारे में पता ही नहीं है। पर आप फिक्र मत करिए आज हम आपको काले अंगूर के फायदे बताएंगे।
डायबिटीज में लाभदायक
अगर आप डायबिटीज की बीमारी से जूझ रहें हैं, तो काले अंगूर का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। दरअसल, काले अंगूर में एंटी-डायबिटिक तत्व होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुणों से भरपूर रेस्वेराट्रोल नामक रसायन शरीर में इंसुलिन के स्तर को बढ़ने से रोकता है। ऐसे में आप डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन कर सकते हैं।
हड्डियां बनाएं मजबूत
काले अंगूर भी हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी मददगार साबित होते हैं। इसमें मौजूद रेस्वेराट्रोल नामक रसायन हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है, जो हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही काले अंगूर में हड्डियों को मजबूत करने वाला कैल्शियम भी होता है। ऐसे में नियमित रूप से काले अंगूर खाने से भी हड्डियों के दर्द से राहत मिलती है।
हार्ट की दिक्कतों से छुटकारा
काले अंगूर दिल की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। काले अंगूर में मौजूद पोटैशियम और साइटोकेमिकल्स जैसे तत्व हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में
मददगार साबित होते हैं। इसके साथ ही काले अंगूर खाने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।