क्या आपके शरीर में भी दिखाई देते है ये लक्षण? तो हो जाएं सावधान डायबिटीज की बिमारी ने दे दी है दस्तक
Diabetes Symptoms: एक खतरनाक बिमारी है, क्योंकि इसे जड़ से ख़त्म करने का कोई इलाज नहीं है। डायबिटीज से किडनी, लिवर, दिल और आंखों से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। यही वजह है कि पूरी दुनिया इसके खतरे को लेकर चिंतित है। ऐसे में बहुत- से लोगों को पता ही नहीं है कि [...]
Diabetes Symptoms: एक खतरनाक बिमारी है, क्योंकि इसे जड़ से ख़त्म करने का कोई इलाज नहीं है। डायबिटीज से किडनी, लिवर, दिल और आंखों से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। यही वजह है कि पूरी दुनिया इसके खतरे को लेकर चिंतित है। ऐसे में बहुत- से लोगों को पता ही नहीं है कि डायबिटीज़ बिमारी के शुरुआती लक्षण क्या है? इस वजह से वो इस बिमारी को नजरंदाज कर देते हैं और ये बिमारी भयावह रूप ले लेती है। पर हम आपको आज बताएंगे कि डायबिटीज़ बिमारी के शुरुआती लक्षण क्या है?
ज्यादा प्यास लगना
मेयो क्लीनिक के अनुसार जब किसी को ज्यादा प्यास लगती है, तो इसका मतलब है कि खून में शुगर की मात्रा थोड़ी बढ़ गई है। यानी यह प्री-डायबिटीज का संकेत हो सकता है। ऐसे में जांच से पता करें कि आपको प्यास ज्यादा क्यों लग रही है।
बार-बार पेशाब आना
प्री-डायबिटिक स्टेज में बार-बार पेशाब आता है। खून में शर्करा की मात्रा अधिक होने के कारण किडनी की क्रिया धीमी हो जाती है, इसलिए बार-बार पेशाब आता है।
ज्यादा भूख लगना
प्री-डायबिटिक स्टेज में भूख भी ज्यादा लगती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। इसलिए सबसे पहले ब्लड शुगर टेस्ट कराएं। अगर फास्टिंग ब्लड शुगर 100 से ज्यादा है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
बहुत ज्यादा थकान होना
काम के बाद थकान होना स्वाभाविक है। लेकिन अगर आपको सामान्य से अधिक और लगातार थकान होती है, तो ये प्री-डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। इसलिए डॉक्टर से पता करें कि कहीं आपके शरीर में डायबिटीज की दस्तक तो नहीं है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।