क्या आपके शरीर में भी दिखाई देते है ये लक्षण? तो मत करिए अपनी जिंदगी से खिलवाड़

Health Care Tips: हम अपनी जीवनशैली में इतने अधिक परेशान होते है कि हम अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। कई बार हम बड़ी से बडी बीमारियों को भी नजरंदाज कर देते है। ऐसा करके हम अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ करते है। हमें अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। कई बार हमारे [...]

By Jyoti Pandey · 14/1/2023

Health Care Tips: हम अपनी जीवनशैली में इतने अधिक परेशान होते है कि हम अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। कई बार हम बड़ी से बडी बीमारियों को भी नजरंदाज कर देते है। ऐसा करके हम अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ करते है। हमें अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। कई बार हमारे शरीर के कुछ हिस्सों से आवाज आती है और हम उसे नजरंदाज कर देते हैं। दरहसल, हम ऐसा इसलिए करते है, क्योंकि हमारी दिनचर्या इतनी व्यस्त और भाग दौड़ वाली होती है कि हम खुद पर ध्यान देना तो दूर खुद के बारे में सोच नहीं पाते है। पर ऐसा करके हम अपने स्वास्थ्य को बिगाड़ लेते हैं।लेकिन, आप फिक्र मत करिए क्योंकि हम आपकी सेहत के साथ कोई खिलवाड़ नहीं करेंगे। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए शरीर से आने वाले उन संकेतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें नजरंदाज करना आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं होगा।

Health Care Tips

कान में सनसनाहट

कई बार आपके शरीर कान में सनसनाहट की आवाजें आती है। दरहसल, ये आवाजें फंगल इंफेक्शन के कारण आ सकती हैं। आपको बता दें, टिनिटस नामक बीमारी के कारण भी कानों में आवाजें सुनाई देने लगती हैं।

खर्राटे

खर्राटे जिससे हमसे ज्यादा हमारे साथ सोने वाला व्यक्ति ज्यादा परेशान रहता है। दरहसल, मोटापे और गले की झिल्ली में रुकावट के कारण खर्राटे आते हैं। इससे स्लीप एपनिया, डायबिटीज़ और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।जोड़ों का टूटनाशायद आप इन बातों को नजरंदाज कर देते है। लेकिन, कई बार आपके जोड़ों के पास से चटकने की आवाज आती है। यह गठिया के कारण भी हो सकता है।

पेट की गड़गड़ाहट

पाचन की प्रक्रिया में पेट से गुर्राहट की आवाज आती है। अगर पेट फूल जाता है और गड़गड़ाहट के साथ दर्द होता है तो लिवर की समस्या हो सकती है।

नाक से सीटी की आवाज

आपको या आपके परिवार या रिश्तेदार में किसी को नाक से सीटी की आवाज आने की शिकायत जरूर होगी। दरहसल, ये आवाजें सर्दी, जुकाम या साइनस के कारण आती हैं। कई बार कार्टिलेज में खालीपन के कारण भी ऐसा हो सकता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full