Tadka For Kadhi: कढ़ी में लगाएं इन चीजों का तड़का, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब
अगर आप अपनी कढ़ी के स्वाद को दोगुना करना चाहते हैं तो इस लेख में हम आपको कई तरह के तड़के बताएंगे जिन्हें आप कढ़ी में लगाकर स्वाद बढ़ा सकती हैं। कढ़ी को कई सारे राज्यों में अलग-अलग तरह से बनाया जाता है। अगर बात करें गुजरात की तो वहां पर गुड़ के साथ कढ़ी [...]
अगर आप अपनी कढ़ी के स्वाद को दोगुना करना चाहते हैं तो इस लेख में हम आपको कई तरह के तड़के बताएंगे जिन्हें आप कढ़ी में लगाकर स्वाद बढ़ा सकती हैं।
कढ़ी को कई सारे राज्यों में अलग-अलग तरह से बनाया जाता है। अगर बात करें गुजरात की तो वहां पर गुड़ के साथ कढ़ी का स्वाद लोगों को पसंद होता है वहीं राजस्थान में लहसुन का तड़का लगा कर कढ़ी के स्वाद को बढ़ाया जाता है। आपको बता दें कि कढ़ी को ज्यादातर लोग चावल के साथ खाना पसंद करते हैं। भारत में त्यौहारों पर कच्चे खाने के तौर पर भी कढ़ी बनाई जाती है।
लोग कढ़ी को बेहतर स्वाद देने के लिए कई तरह से तड़का लगाते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप किन तीन चीजों की मदद से कढ़ी में तड़का लगा सकती हैं।
1.लाल मिर्च का लगाएं तड़का
कढ़ी को स्पेशल बनाने के लिए आप लाल मिर्च के साथ कुछ चीजों की मदद से तड़का लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले एक बाउल या कटोरी में बेसन, दही और एक चम्मच हल्दी को अच्छे से मिक्स करना होगा। इसके बाद पैन में थोड़े से तेल को गर्म करें और उसमें राई को सबसे पहले डाल दीजिए। इसके बाद हींग और धनिया पाउडर को डालें फिर बेसन का मिश्रण जा आपने तैयार किया होगा वह डालें।
इसके बाद इसे पकने दीजिए और अंत में एक चम्मच हरी मिर्च पाउडर और दे चम्मच लाल मिर्च को दूसरी तरफ की गैस पर गर्म तेल में डालें और फिर बेसन के मिश्रण को उसमें डाल दीजिए। इससे आपकी कढ़ी में लाल मिर्च का लड़का लग जाएगा। साथ ही आपको यह कढ़ी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगेगी।
2. लहसुन तड़का
जब लहसुन अच्छे से भून जाए तो उसमें बनाई हुई कढ़ी को डाल दीजिए। ऐसा करने से कढ़ी में लहसुन का स्वाद बहुत अच्छा आएगा और कढ़ी में लहसुन का तड़का भी अच्छे से लग जाएगा।
3. मक्खन का तड़का
मक्खन का तड़का लगाने के लिए आपको सबसे पहले मक्खन को पैन पर डालना होगा और उसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज डाल दीजिए। इसके बाद उसे अच्छे से गर्म करें और उसमें फिर सूखा लाल मिर्च डाल दीजिए इसके बाद हरी मिर्च को छोटे-छोटे पीस में काटकर पैन में डालें।
इसके बाद जो कढ़ी आपने बनाई है उसे डालकर अच्छे से मिलाएं। इस तरह से मक्खन का तड़का लगाने से आपकी कढ़ी का स्वाद बहुत बढ़ जाएगा। फिर इसें आप गर्म-गर्म सर्व करें।इन सभी तरह से आप कढ़ी के स्वाद को दोगुना कर सकती हैं।