आंवला का जूस पीने के है जानदार फ़ायदे, इस तरीके से करें सेवन
Amla Juice Benefits: आंवला जूस का स्वाद कसैला तो होता है, लेकिन इसके फ़ायदे दोगुने होते हैं। ये बहुत- से पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें न्यूट्रिएंट्स के साथ विटामिन सी और फाइबर जैसे तत्व मौजूद होते हैं। बहुत- से लोग मार्केट से आंवला जूस लेकर आते है और रोजाना इसका समयनुसार पा
Amla Juice Benefits: आंवला जूस का स्वाद कसैला तो होता है, लेकिन इसके फ़ायदे दोगुने होते हैं। ये बहुत- से पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें न्यूट्रिएंट्स के साथ विटामिन सी और फाइबर जैसे तत्व मौजूद होते हैं। बहुत- से लोग मार्केट से आंवला जूस लेकर आते है और रोजाना इसका समयनुसार पालन करते हैं। लेकिन, फिर भी उन्हें कोई असर नज़र नहीं आता है। तो, इसका कारण ये है कि उसमें मिलावट पाई जाती है।
ऐसे में आप परेशान मत हो क्योंकि आप आंवला जूस को घर पर बनाकार पी सकते है, इसके फायदे आपको कुछ ही दिनों में नजर आने लगेंगे। बस घर पर आंवले का जूस बनाते समय आपको सही विधि का पालना करना है।
आंवला जूस को घर पर बनाने की विधि
सबसे पहले 4 से 5 आंवला को लेकर इसे अच्छी तरह से धो लें। ध्यान रखना कि आप इसे काटने के बाद न धोएं। नहीं तो इसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं। अब इन्हें कद्दूकस कर लें।
इसके बाद एक गिलास या जग में जितने आंवले पीने हैं उतने पानी भर कर रख लें।
अब आप इसमें काला नमक मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें और ½ घंटे के लिए ढककर रख दें।
½ घंटे बाद रस को छान लें। अब आपका शुद्ध आंवला जूस तैयार है।
आंवला जूस पीने के फ़ायदे
आंवला जूस को पीने से मोटापा कम होता है।
आंवला जूस को पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है।
आंवला जूस को पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
डायबिटीज़ के मरीजों के लिए आंवले का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
आंवला का जूस पीने से त्वचा और बालों में भी निखार आता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।