Horoscope 29 January 2023: सूर्य देव की इन 6 राशी वालों पर पड़ेगी कृपा, जानें आज का राशिफल

Horoscope 29 January 2023: राशिफल की मदद से आप अपनी जिंदगी में आने वाली दुविधा के लिए सचेत हो जाते हैं। बहुत- से लोगों को सुबह- सुबह उठते साथ अपना राशिफल देखने की आदत होती है। वो लोग अपनी दिन की शुरूआत राशीफल देखकर करते हैं। आप आज का अपना राशिफल देखकर जान सकते हैं [...]

By Jyoti Pandey · 29/1/2023

Horoscope 29 January 2023: राशिफल की मदद से आप अपनी जिंदगी में आने वाली दुविधा के लिए सचेत हो जाते हैं। बहुत- से लोगों को सुबह- सुबह उठते साथ अपना राशिफल देखने की आदत होती है। वो लोग अपनी दिन की शुरूआत राशीफल देखकर करते हैं। आप आज का अपना राशिफल देखकर जान सकते हैं कि आपको आज कौन- सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Horoscope 29 January 2023

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों का दिन आज अच्छा रहेगा। आज आपकी तरक्की होगी। दरहसल, आज आपको अपने किसी मित्र से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपके रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को मनोनुकूल सफलता मिलने की संभावना है। अच्छा समाचार ये भी है कि प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन भी मिल सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। घर में परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। भाई बहनों से चल रहा मतभेद भी खत्म होगा।

वृषभ राशि

आज आपको उधार लेन-देन करने से बचना होगा नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। आज आप माता-पिता के साथ कुछ समय बिता सकते हैं। आज आपको किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं। अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है।

मिथुन राशि

आज का आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। किसी भी काम में जोखिम लेने से आपको बचना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों का दिन कुछ कमजोर दिख रहा है, लेकिन फिर भी वे इनसे आसानी से निकल जाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपको अपनी अच्छी सोच का लाभ मिलेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

कर्क राशि

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयास अच्छा मुनाफा देंगे। आप सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

सिंह राशि

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। आपको अपने भाग्य के कारण अपने कार्यों में निरंतर सफलता मिलेगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। काफी समय से आप जिस काम को करने का प्रयास कर रहे थे आज उसमें सफलता मिलती नजर आ रही है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सावधान रहें।

कन्या राशि

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। किसी अजनबी से अपने मन की बात साझा करने से आपको बचना होगा। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने में सफल रहेंगे। घरेलू जरूरतें पूरी होंगी। माता-पिता के साथ मंदिर दर्शन करने जायेंगे। आपको अपनी पिछली कुछ गलतियों से सबक सीखना होगा। तुला राशि जमीन संबंधी परेशानी से आज आपको छुटकारा मिल सकता है। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन पहले से काफी बेहतर रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को किसी के साथ पार्टनरशिप करने से बचना चाहिए। उधारी के लेन-देन करते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है, अन्यथा कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। सर्विस सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा।

मकर राशि

आज आप जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें अन्यथा कोई समस्या हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको कुछ नए जनसंपर्क में शामिल होने का मौका मिल सकता है। यदि आप परिवार के किसी सदस्य से कुछ मांगते हैं तो उसमें आपको धैर्य से काम लेना होगा।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहेगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आपकी आय में वृद्धि होगी। माता-पिता के साथ मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं। भाई बहनों से चल रहा मतभेद खत्म होगा। आप सभी को साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे।

मीन राशि

आज का आपका दिन परिवार में खुशियां लेकर आया है। दिन भर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप कोई संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। आपका जीवन सुधरेगा। आपको अपने रीति-रिवाजों और परंपराओं पर पूरा ध्यान देना होगा।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि हम किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Khana AMP · Quick view
View full