नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकाल देगी इस फल की चटनी, Immune System को बनाता है मजबूत

फल में विटामिन, खनिज, और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्वस्थ जीवनशैली को बनाए रखने में मदद करते हैं।कमरख (Star Fruit) एक फल है । इसे स्टार फ्रूट भी कहा जाता है। यह फल आकार में तारे की तरह होता है और रंग में हरा होता है। इसमें बीज भी होते हैं। कमरख (Star Fruit) विटामिन [...]

By Shaikh Almina · 8/4/2024

फल में विटामिन, खनिज, और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्वस्थ जीवनशैली को बनाए रखने में मदद करते हैं।कमरख (Star Fruit) एक फल है । इसे स्टार फ्रूट भी कहा जाता है। यह फल आकार में तारे की तरह होता है और रंग में हरा होता है। इसमें बीज भी होते हैं।

कमरख (Star Fruit) विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स, और अन्य पोषण तत्वों का अच्छा स्रोत है। यह एक औषधीय फल है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है।

कमरख खाने के फायदे:

1. मधुमेह के मरीजों के लिए-

जो लोग मधुमेह से छुटकारा चाहते हैं उनके लिए कमरख का सेवन फायदेमंद होता है। यह रक्त शर्करा को नियंत्रित करता है। यह मधुमेह के लक्षणों और प्रभावों को कम करने में मददगार है।

2. विटामिन C का स्रोत

कमरख (Star Fruit) विटामिन C का अच्छा स्रोत होता है, जो शरीर की रोगों से सुरक्षा में मदद करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इसके अलावा, यह त्वचा के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।

3. एंटीऑक्सीडेंट्स:

इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो शरीर को कैंसर और अन्य बीमारियों से लड़ने और इंफेक्शन से बचाने में सहायक हो सकते हैं।

4. फाइबर का स्रोत:

कमरख (Star Fruit) में फाइबर होता है जो पाचन को सुधारने में मदद कर सकता है और साथ ही आपको लैकोरिया, कब्ज, और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है।

5. कोलेस्ट्रॉल कम करता है:

कमरख (Star Fruit) कोलेस्ट्रॉल को कम करके रक्त लिपिड स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसकी उच्च फाइबर सामग्री और कम वसा सामग्री के कारण कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। कमरख को चटनी बनाकर भी सेवन किया जा सकता है।

6. सूजन कम जाती है:

कमरख (Star Fruit) विटामिन सी और अन्य खनिजों का एक समृद्ध स्रोत है जो सूजन संबंधी त्वचा समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। इसकी सूजनरोधी और एंटीसेप्टिक गुणों की वजह से यह गले की खराश और खांसी में भी सहायक हो सकता है।

7. थकान मिटाए

आज की भागदौड़ की जिंदगी में सबसे बड़ी समस्या है थकान।इसके सेवन से शरीर में ताजगी का अहसास होता है। एक कमरख को फल लेकर उसमें काली मिर्च का पाउडर, चीनी और जीरा मिलाकर घोल तैयार कर लें। नियमित इसके सेवन से आपका आलस दूर होगा और ताजगी बनी रहेगी।

कमरख का सेवन कैसे करें:

स्टार फ्रूट को कैसे खाएं

आमतौर पर कमरख का रंग नारंगी और हल्का हरा होता है। इसे पीला होने तक पकने दें और उसके बाद इसका सेवन करें। पूरी तरह से पकने के बाद ही इसके असली स्वाद का मज़ा चखा जा सकता है।

सबसे पहले इसे धोएं औए दोनों तरफ से थोड़ा काटें। इस फल को पील करने की आवश्यकता नहीं होती है। इसे आप आसानी से छोटे छोटे स्लाइसिज़ में काटें और सर्व करें।

स्टार फूट ड्रिंक भी आप पी सकते है। इसके लिए कमरख के रस को पाइन एप्पल के रस के साथ मिलाकर उसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। ये रस स्वाद के साथ साथ सेहत के लिए भी बेहतर है।

Khana AMP · Quick view
View full