अब घर बैठे बनाएं बाजार जैसी खस्ता कचोरी !
क्या आपकी कचौरी बनने के बाद ज्यादा सख्त हो जाती है? तो इसमें नमक के अलावा इन इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। मौसम कोई भी हो हम चाय के साथ कचौड़ी खाना नहीं भूलते….अब तो वैसे भी सर्दियां हैं ऐसे में मार्केट में साइकिल पर सब्जी और कचौड़ी के डिब्बे लिए कचौड़ी वाले [.
क्या आपकी कचौरी बनने के बाद ज्यादा सख्त हो जाती है? तो इसमें नमक के अलावा इन इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।
मौसम कोई भी हो हम चाय के साथ कचौड़ी खाना नहीं भूलते….अब तो वैसे भी सर्दियां हैं ऐसे में मार्केट में साइकिल पर सब्जी और कचौड़ी के डिब्बे लिए कचौड़ी वाले जरूर दिख जाएंगे। आपने से कुछ लोगों ने इसके मजे लिए भी होंगे और कई बार सड़क चलते खस्ता कचौड़ी खाई भी होंगी, लेकिन कई बार कचौड़ी हम घर पर बनाने की कोशिश करते हैं।
मगर लाख कोशिशों के बाद हमारी बाहर जैसी कचौड़ी बन ही नहीं पाती जैसे- थोड़ी देर बाद सख्त हो जाती है या फिर बाहर जैसा स्वाद नहीं आ पाता। अगर आप भी इन तमाम परेशानियों का सामना कर रही हैं, तो यकीनन इस लेख में बताए गए इंग्रीडिएंट्स आपकी थोड़ी मदद कर सकते हैं।
जी हां, आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जिससे न सिर्फ आपका आटा अच्छा बनेगा बल्कि कचौ़ड़ी भी बहुत अच्छी बनेगी। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आपको खस्ता कचौड़ी बनाने के लिए किन 3 इंग्रीडिएंट्स की जरूरत होगी।
ईनो का करें इस्तेमाल
आपको यह थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन खस्ता कचौड़ी बनाने के लिए ईनो काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि, कई लोग आटे में बेकिंग सोडा का इस्तेमालकरते हैं, लेकिन फिर भी कुछ खाqस फर्क नहीं पड़ता।
ऐसे में बेहतर होगा कि आप ईनो का इस्तेमाल करें क्योंकि इसमें ऐसे कण पाए जाते हैं जो आटे को फुलाने का काम करते हैं और कचौड़ी को सख्त बनाने से रोकते हैं। आप एक पैकेट ईनो आटे में डाल सकती हैं और फिर गर्म पानी से आटा गूंथ लें।
देसी घी का करें इस्तेमाल
जब भी आप कचौड़ी का आटा गूंथे को इसमें देसी घी मिला लें। बेहतर होगा कि आप घी ज्यादा मात्रा में डालें। आटे में घी डालने से कचौड़ी काफी सख्त बनती है और स्वाद में भी अच्छी लगती है क्योंकि कई लोग आटे में मैदा का भी इस्तेमाल करते हैं। यह तो हम सभी जानते ही हैं कि मैदा बनने के थोड़ी देर बाद सख्त हो जाता है।
इसलिए अपने आटे में सबसे पहले घी मिलाएं और फिर आगे का प्रोसेस शुरू करें। घी को डालकर आटे को अच्छी तरह से मसलें। इससे डल्ले नहीं बनेंगे और कचौड़ी बनाने में आसानी भी होगी।
दाल की कचौड़ी तो आपने खाई होगी, लेकिन क्या आपने पिसी हुई दाल का इस्तेमाल कचौड़ी बनाने के लिए किया है? अगर नहीं, तो कोशिश करें कि पिसी हुई दाल को आटा गूंथते वक्त डाल दें। इससे न सिर्फ कचौड़ी स्वादिष्ट बनेगी बल्कि काफी टाइम तक खस्ता भी रहती हैं।
आप उड़द की दाल, चने की दाल या मूंग की दाल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए पहले दाल को पीस लें और आटे में डालकर गर्म पानी से आटा गूंथ लें, बस आपका काम हो गया है।
अन्य टिप्स
• अगर आप चाहती हैं कि कचौड़ी कुरकुरी बनें, तो आटे में मैदे के साथ थोड़ी-सी सूजी भी जरूर डालें।
• आप फिलिंग में 1/2 छोटा चम्मच कसूरी मेथी भी डाल सकती हैं।
• कचौड़ी में अलग-अलग दालों की फिलिंग की जा सकती है। कुछ लोग इसमें मूंग दाल डालते हैं और कुछ लोग इसमें काली दाल की फिलिंग करना पसंद करते हैं। आप अपनी पसंद के हिसाब से दाल चुन सकते हैं।
• दाल कोई-सी भी हो उसे कुछ देर भिगोकर जरूर रखें। जब आप उसे पीसेंगे तो उसका टेक्सचर अच्छा आएगा।
आप इन टिप्स को आजमाकर कचौड़ी बनाइए और देखिए आपकी कचौड़ी भी जरूर खस्ता बनेगी। हम आगे भी आपके लिए ऐसे ही 3 इंग्रीडिएंट्स वाली अच्छी ट्रिक्स के साथ रेसिपी लाते रहेंगे।
अगर आपको कोई टिप्स पता हैं, तो हमें कमेंट कर जरूर बताएं। आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें खाना टॉकीज