सब्जी बनाते समय बस ग्रेवी में मिला दें घर में मौजूद ये 6 चीज़ें, दोगुना हो जाएगा स्वाद
हमारे देश में भोजन यानी रोटी सब्जी। कभी गिलकी की सब्जी बनती तो कभी लौकी, भिंडी, बेंगन। मटर आदि और कोई सब्जी बनती है। हर सब्जी को बनाने का तरीका अलग-अलग होता है लेकिन इसमें इस्तेमाल होने वाला सामान एक ही होता है। अगर सब्जी स्वादिष्ट हो तो खाना बनाने की मेहनत सफल हो जाती [...]
हमारे देश में भोजन यानी रोटी सब्जी। कभी गिलकी की सब्जी बनती तो कभी लौकी, भिंडी, बेंगन। मटर आदि और कोई सब्जी बनती है। हर सब्जी को बनाने का तरीका अलग-अलग होता है लेकिन इसमें इस्तेमाल होने वाला सामान एक ही होता है। अगर सब्जी स्वादिष्ट हो तो खाना बनाने की मेहनत सफल हो जाती है। लेकिन कुछ लोग चाहे कितनी भी मेहनत कर लें, उनकी सब्जी स्वादिष्ट बन ही नहीं पाती है। हम आपको आज कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करने से आपकी सब्जी का स्वाद दोगुना हो जाएगा। यक़ीनन खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में।
काजू
कई सब्जियों में आप काजू का पेस्ट बनाकर ग्रेवी में डाल सकते हैं। इससे आपकी सब्जी का स्वाद दोगुना हो जाएगा। साथ ही ग्रेवी गाढ़ी भी हो जाएगी, जिससे आपकी सब्जी लाजवाब लगेगी।
दालचीनी पाउडर
आप अपनी सब्जी का स्वाद बढ़ने के लिए उसमें दालचीनी पाउडर डाल सकते हैं। इसके लिए आप पहले दालचीनी को रोस्ट कर लें और फिर उसे पीसकर उसका पाउडर बना लें और उसे ग्रेवी में डाल दें। इससे आपकी सब्जी का स्वाद बदल जाएगा।
दही
यदि आप अपनी सब्जी को क्रीमी और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो आप उसमें दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब आप ग्रेवी बना रहे हो तो उसमें थोड़ा सा दही मिला लें। इससे सब्जी गाढ़ी हो जाएगी और उसका स्वाद भी दोगुना हो जाएगा।
गर्म मसाले
आप चाहे कोई भी सब्जी बनाएं लेकिन उसमें थोड़ा सा खड़ा गर्म मसाला या उसका पाउडर जरूर मिक्स करें। इससे सब्जी स्वादिष्ट बन जाएगी। गर्म मसाला में आप तेज पत्ता, लौंग, दालचीनी, इलाइची और काली मिर्च जैसी चीजों का उपयोग कर सकते हैं।
क्रीम या मलाई
फ्रेश क्रीम या मलाई बेस्वाद सब्जी में भी जान डाल सकती है। आप ग्रेवी में थोड़ी सी क्रीम या मलाई एड कर दें और इसे अच्छे से मिक्स कर दें। यक़ीनन आपकी सबकी का स्वाद दोगुना हो जाएगा।
हरी मिर्च
अगर आप या आपके घरवाले तीखा खाना पसंद करते हैं तो आप सब्जी में लाल मिर्च की जगह हरी मिर्च का उपयोग करें। आ कड़ी हरी मिर्च या फिर उसे पीसकर ग्रेवी में मिला लें। इससे सब्जी का स्वाद बदल जाएगा।