दाल तो हर घर में अपने अलग अंदाज में पकती है, पर क्या इसके पकने का सही तरीका आपको पता हैं ?

साल के हर दिन, हर मौके पर और खासकर आप जब बाहर से घर को लौटे, दाल एक ऐसी चीज हैं जो हर कोई बेजिहक खाना पसंद करता हैं। कभी कभी हम दाल सही से पका नहीं पाते है, कभी यह पतली होजाती है तो कभी गाड़ी। अब हम लाएं हैं कुछ खास नुस्खे दादी [...]

By Shaikh Almina · 26/6/2023

साल के हर दिन, हर मौके पर और खासकर आप जब बाहर से घर को लौटे, दाल एक ऐसी चीज हैं जो हर कोई बेजिहक खाना पसंद करता हैं। कभी कभी हम दाल सही से पका नहीं पाते है, कभी यह पतली होजाती है तो कभी गाड़ी। अब हम लाएं हैं कुछ खास नुस्खे दादी मां के खजाने से जिससे आपकी दाल हमेशा बनेगी परफेक्ट !

How to Cook A perfect Dal – डाल एक मात्र ऐसी डिश है, जिसे हम बड़े चाव के साथ हर रोज खाते है। ये खाने में स्वादिष्ट तो है ही साथ ही इसके खाने के बहुत से फायदे भी है। इस दाल में आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स और विटामिन्स मिलेंगी। हर घर का दाल पकाने का अपना अलग अंदाज होता है लेकिन कई बार बहुत से लोगों को इसे सही से पकने में कभी कभी परेशानियां का सामना करना पड़ता है।

कई लोगों को इस मुसीबत का सामना करना पड़ता है समस्‍या कि उनकी दाल एक बार में अच्‍छी तरह से उबलती नहीं। कई बार उबलने के बाद भी उनमें दाने रह जाते हैं जो दाल के स्‍वाद को बेकार कर देती है। यही नहीं, कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनके यहां की दाल में कभी पानी अधिक हो जाता है या वे सूखे सूखे लगते हैं। दरअसल, दाल को उबालते वक्‍त कुछ बातों को ध्‍यान में रखना बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं दादिमा के कुछ खास नुस्खे जिन से आप डाल को सही तरीके से पका कर उसे और भी स्वाद दे सकती हैं ।

इस तरीके से उबालें डाल

धोने का तरीका – कभी भी आप डाल बनाएं इस बात का खास खयाल रखें की इसके ऊपर हल्का सा पाउडर रहता है, जिससे डाल हल्की सफेद या पॉलिश्ड दिखती है। इसे आपको 3 से 4 बार अच्छे से साफ पानी से धोना है। जिससे इस पे लगे हुए केमिकल भी दूर होजाएगा, और इस में अगर कोई खराब बदबू होगी तो वो भी निकल जायेगी।

दाल को फूलने दे

कभी भी आप चावल बनाएं या फिर दाल उसे पहले से धोकर कम से कम 15 से 20 मिनिट के लिए ढक कर भिगो दे, इससे डाल नरम सी और फूली सी हो जाती हैं। इन्हें ऐसा करने से पकाने में भी बहुत कम वक्त लगता है।

पानी का सही से करें इस्तेमाल

डाल को उबलते वक्त इस बात का खास खयाल रखें, की डाल और पानी का रेश्यो हमेशा 1:3 रखें। अगर आप 1 कप दाल ले रहें हैं तो प्रेशर कुकर में पानी का माप 3 कप होना चाहिए। अगर आप इस टिप को फॉलो करेंगे तो आपकी दाल की कंसिस्टेंसी बेहद अच्छी होगी।

तेल का करें उपयोग

जब भी आप डाल उबालें, इस में खासकर एक चम्मच तेल डाल दें, इससे कुकर में जब सीटी लगेगी तब आपके कुकर के ढक्कन से पानी नहीं निकलेगा डाल का। और तेल डालने का एक खास फायदा यह भी है की इससे आप की डाल की चमक और भी शानदार दिखेगी।

सबसे बड़ा सवाल कितनी देर डाल को उबालें

अगर आप प्रेशर कुकर में दाल बना रहे हैं तो 3 से 4 सीटी लगाएं। या फिर धीमी आंच पे 15 मिनट पकने दें। गैस से उतारने के बाद सीटी अपने से निकलने दें तुरंत खुद से इसे न खोले। अगर आप पैन में दाल बना रहे हैं तो कम आंच पर 15 मिनट तक दाल को उबालें। ऐसा करने से ये परफेक्‍ट बनेगी।

जानें किस तरीके से दाल को उबालें –

सबसे पहले कुकर में रेश्यो के हिसाब से पानी डाल लें, अब इस में आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच नमक या स्वादानुसार, 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर मिला लें। इसे एक उबाल आने दें। उबाल आते ही डाल को डालकर, प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद करके, मीडियम आंच पे एक सीटी आने दें। जैसे ही सिटी आ जाएं, धीमी आंच कर दें और इसे 10 से 15 मिनिट चढ़े रहने दे।

जानें डाल को मिलने का तरीका

अगर आपको मिली हुई यानी की मैश की हुई दाल पसंद है तो आप दलघटना या हैंड मिक्‍सर की मदद से दाल को अच्‍छी तरह से मिलाएं। अगर आपकी दाल ज्यादा गाढ़ी हो गई है तो आप इसमें ठंडे पानी की बजाय गर्म पानी थोड़ा थोड़ा कर मिलाएं इससे आपकी दाल पर फरक नहीं पड़ेगा और आपकी दाल पतली हो जायेगी।

छौंक या फिर कहें एक अच्छा सा बगार लगने है जरुरी

किसी भी डाल का स्वाद उसके छौंक से जाना जाता हैं। एक डाल की जान होती है एक अच्छा छौंक। एक पैन में आप तेल या देसी घी गरम करें, इसमें आप जीरा, कड़ी पत्ता के कुछ पत्ते और बारिक कटी हुई प्याज डालकर हल्का गोल्डन फ्राई होने दें। इस में लाल सुखी मिर्च डालें, हींग और काली राई डालकर भून लें। अब इसका छौंक आप अपने घुटे हुए डाल में शामिल करें। अच्छे से मिक्स कर लें।

आपकी परफेक्ट डाल तैयार हैं आप गरमा गरम इसे चावल के साथ परोसें या फिर रोटी और सब्जी के साथ।

अगर आपको ये लेख पसंद आया तो इसे लाइक जरुर करें और ऐसे ही जरूरी टिप्स और ट्रिक्स जानने के लिए हमारे वेबसाइट खाना टॉकीज से जुड़े रहें।

Khana AMP · Quick view
View full