टमाटर की जगह इन चीजों का करें इस्तेमाल, स्वाद और सेहत दोनों रहेंगे लाजवाब

Tomato Alternatives: बारिश के मौसम में टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं. ऐसे में ज्यादातर लोग टमाटर खरीदने से बचते नजर आ रहे हैं. हालांकि टमाटर के बिना खाने का स्वाद भी अधूरा सा लगता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो टमाटर की जगह कुछ चीजों (Tomato Alternatives) का इस्तेमाल करके ना सिर्फ

By Sakshi Pandey · 3/7/2023

Tomato Alternatives: बारिश के मौसम में टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं. ऐसे में ज्यादातर लोग टमाटर खरीदने से बचते नजर आ रहे हैं. हालांकि टमाटर के बिना खाने का स्वाद भी अधूरा सा लगता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो टमाटर की जगह कुछ चीजों (Tomato Alternatives) का इस्तेमाल करके ना सिर्फ खाने में स्वाद का तड़का लगा सकते हैं बल्कि सेहत का भी खास ख्याल रख सकते हैं. तो आइए जानते हैं टमाटर की जगह खाने में किन चीजों का इस्तेमाल सबसे बेस्ट हो सकता है.

इमली का इस्तेमाल करें

खाने बनाते समय इमली का पानी एड करके आप खाने को दोगुना स्वादिष्ट बना सकते हैं, वहीं इमली का सेवन किडनी स्टोन वाले मरीजों के लिए बेस्ट होता है. इमली में मौजूद टारटेरिक एसिड किडनी स्टोन को गलाने में मददगार होता है. जिससे आपकी किडन फिट और हेल्दी बनी रहती है.

दही और बेसन एड करें

खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए आप टमाटर की जगह पर खट्टे दही और बेसन का उपयोग कर सकते हैं. इसके लिए खट्टे दही में बेसन मिक्स करके सब्जी में डाल दें. इससे सब्जी की ग्रेवी काफी गाढ़ी हो जाएगी. वहीं प्रोटीन रिच दही खाने को डबल हेल्दी बना देगी.

लाल शिमला मिर्च डालें

टमाटर की जगह सब्जी में लाल शिमला मिर्च का इस्तेमाल भी बेस्ट होता है. इसमें मौजूद विटामिन ए, विटामिन सी, एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व और बीटा कैरोटिन जैसे पदार्थ फ्री रेडिकल्स को दूर करके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर होते हैं. ऐसे में लाल शिमला मिर्च को गैस पर रोस्ट करके पीस लें. फिर इस पेस्ट को सब्जी में मिलाकर चला दें. इससे आपकी सब्जी में टमाटर की कमी बिल्कुल पता नहीं चलेगी और खाना भी हेल्दी बनेगा.

ये भी पढ़ें – अगर आपको भी हैं सेहत से जुड़े हुए परेशानियां, तो आप रोटी के जगह खा सकते हैं व्हाइट राइस।

Khana AMP · Quick view
View full