Mahashivratri 2023: भोलेनाथ को नहीं पसंद यह रंग, भूलकर भी महाशिवरात्रि पर ना करें इसका इस्तेमाल
Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि हिन्दुओं का सबसे बड़ा पर्व माना गया है। इस साल यह त्यौहार 18 फरवरी 2023 को मनाया जा रहा है। शिव भक्तों के लिए यह दिन बेहद खास होता है। इस दिन शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त तरह-तरह के उपाय करते हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं वह कौन-सी [...]
Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि हिन्दुओं का सबसे बड़ा पर्व माना गया है। इस साल यह त्यौहार 18 फरवरी 2023 को मनाया जा रहा है। शिव भक्तों के लिए यह दिन बेहद खास होता है। इस दिन शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त तरह-तरह के उपाय करते हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं वह कौन-सी चीजें हैं जो भोलेनाथ को नहीं पसंद और इसका इस्तेमाल उनकी पूजा में नहीं करना चाहिए।
शिवरात्रि की पूजा में ना करें इस रंग का इस्तेमाल
भगवान शंकर को काला रंग पसंद नहीं है। इसलिए इस दिन काले रंग कपड़े नहीं पहनना चाहिए। खासतौर से लोग इस दिन व्रत रखते हैं उन्हें काला या फिर गहरे रंग के कपड़े बिल्कुल नहीं पहनने चाहिए। इस दिन साफ और धुले हुए कपड़े ही पहनने चाहिए। इस दिन हरे रंग का कपड़ा पहनना बेहद शुभ माना जाता है। हरा रंग भोलेनाथ को बहुत प्रिय होता है।
शिवरात्रि व्रत की पूजा-विधि
इस दिन लोटे में पानी या दूध भरकर ऊपर से बेलपत्र, आक-धतूरे के फूल, चावल आदिल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। इस दिन शिव चालीसा, शिव पुराण का पाठ और महामृत्युंजय मंत्र या शिव के पंचाक्षर मंत्र ॐ नमः शिवाय का जाप अवश्य करें। महाशिवरात्री के दिन रात्रि जागरण का भी विधान है।
Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।