क्या आप भी है टॉक्सिक रिलेशनशिप से परेशान? तो मत करिए श्रद्धा वॉल्कर और तुनिशा शर्मा जैसे अपने जीवन से खिलवाड़
Away From Toxic Relationship: आजकाल लोगों का भरोसा प्यार से उठ गया है। हम रोजाना ऐसे केस सुनते हैं, जिसे सुनकर हमारी रूह कांप जाती है। हम किसी पर भरोसा करने से डरते हैं। अभी कुछ महिने पहले ही खबर मिली थी कि श्रद्धा वॉल्कर की हत्या उसके बॉयफ्रेंड आफताब ने की थी। श्रद्धा एक [...]
Away From Toxic Relationship: आजकाल लोगों का भरोसा प्यार से उठ गया है। हम रोजाना ऐसे केस सुनते हैं, जिसे सुनकर हमारी रूह कांप जाती है। हम किसी पर भरोसा करने से डरते हैं। अभी कुछ महिने पहले ही खबर मिली थी कि श्रद्धा वॉल्कर की हत्या उसके बॉयफ्रेंड आफताब ने की थी। श्रद्धा एक महत्वाकांक्षी लड़की थी। वो अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई आई थी। वो आफताब से आनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए मिली थी।
दोनों के बीच प्यार हो गया था और उसने आफताब पर भरोसा करके उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी। लेकिन, आफताब ने श्रद्धा और उसके भरोसे को 35 टुकड़े में काट डाला। इस खबर को सुनने के बाद लोगों को बहुत बड़ा धक्का लगा। हम अभी इस दर्दनाक कत्ल की साजिश को भूल भी नहीं पाए थे कि एक और खबर सामने आ गई। टीवी की दुनिया का उभरता सितारा तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड शीजान से धोका मिलने पर आत्महत्या कर ली। दरहसल, उन दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
श्रद्धा वॉल्कर और तुनिशा शर्मा का केस बिल्कुल एक जैसा है। दोनों की उम्मीद टूटी और दोनों को ही धोखा मिला। प्यार में जिसे अपना समझा वो नफरत के काबिल भी नहीं रहा। ऐसी लाखों कितनी श्रद्धा वॉल्कर और तुनिशा शर्मा जैसी लड़की है, जो अपने पार्टनर के साथ टॉक्सिक रिलेशनशिप में रहती है। कुछ जान गवां देती है, तो वहीं, कुछ जिंदा रहकर भी एक- एक पल मर रही होती है। वो खुद को अंदर से मार चुकी होती है और अपने जीवन को उस हैवान को दे देती है। लेकिन, इस टॉक्सिक रिलेशनशिप से कभी किसी का भला नहीं होता है।
हमने श्रद्धा वॉल्कर और तुनिशा शर्मा को तो खो दिया है। पर आप खुद को मत खोने दें। अगर आप भी ऐसी टॉक्सिक रिलेशनशिप में है, तो उससे जल्द से जल्द बाहर निकलिए। पर क्या आपको पता है कि टॉक्सिक रिलेशनशिप क्या होती है? इससे कैसे बाहर निकाला जाएं। इसके लिए हमनें बहुत से एक्सपर्ट्स से बात की और उनकी राय ली।
टॉक्सिक रिलेशनशिप क्या होती है?
बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट लिलियन ग्लास ने सन 1995 में अपनी किताब ‘Toxic People’ में टॉक्सिक रिलेशनशिप के बारे में बताया। हालांकि, वो कोई मनोवैज्ञानिक या डॉक्टर नहीं थी पर वो एक कम्युनिकेशन कंसल्टेंट थी। उन्होंने अपनी किताब में बताया अगर आपका पार्टनर आपके प्रति सपोटिव नहीं है। आपकी तरक्की से खुश नहीं होता है।
वो आपकी सफलता से जलता है, तो आप एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में हैं। वैसे, तो लड़ाई हर रिश्ते में होती है। जहां प्यार होता है, वहां लड़ाई होना आम बात है। पर अगर ये लड़ाई बार- बार होने लगे और आपके पार्टनर को इस लड़ाई से ज्यादा फर्क न पड़े। वो आपके साथ लड़ाई को सुलझाने की नहीं हर बार बढ़ाने लगे। तो हां आप एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में हैं।
टॉक्सिक रिलेशन से बाहर निकलना जरूरी क्यों?
टॉक्सिक रिलेशनशिप से बाहर निकलना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए आपको खुद पर नियंत्रण और एक बड़ा फैसला लेना होता है। वो फैसला है अलग होने का, क्योंकि जब आपके रिश्ते में बात वहां तक पहुंच जाए जब आपस में बात करना संभव नहीं या आपका पार्टनर आपके साथ हिंसक बर्ताव करने लगे तो आपका अलग हो जाना आपकी सेहत के लिए अच्छा है। ये एक फैसला आपकी जिंदगी को सुरक्षित और खुशहाल बना सकता है।
हम जिससे प्यार करते है हमें उससे लगाव हो जाता है, हम उसके बिना रह नहीं पाते है। हमें पता होता है हम अपने पार्टनर के साथ खुश नहीं है पर हम इस रिश्ते को खींचते चले जाते है। ऐसा करके हम अपनी मानसिक स्थिति के साथ खिलवाड़ करते हैं। लेकिन, टॉक्सिक रिलेशनशिप से बाहर निकलना अनिवार्य है, क्योंकि ऐसे रिश्ते को बार- बार मौका देना और खुद को दर्द पहुंचाना अपने जीवन को अंधकार या खुद के जीवन को खत्म करने जैसा हैं।