वक्त रहते किडनी स्टोन की समस्या का ऐसे करें इलाज, वरना हो सकती है ज्यादा दिक्कत
Kidney Stone Problem Solution: किडनी स्टोन की समस्या एक आम समस्या है। ये समस्या महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में अधिक पाई जाती है। किडनी स्टोन की समस्या 25-45 साल की आयु में अधिक पाई जाती है। कई बार किडनी स्टोन की समस्या इतनी दर्दनाक बन जाती है कि ऑपरेशन करना पड़ता है। अगर वक्त रहत
Kidney Stone Problem Solution: किडनी स्टोन की समस्या एक आम समस्या है। ये समस्या महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में अधिक पाई जाती है। किडनी स्टोन की समस्या 25-45 साल की आयु में अधिक पाई जाती है। कई बार किडनी स्टोन की समस्या इतनी दर्दनाक बन जाती है कि ऑपरेशन करना पड़ता है। अगर वक्त रहते इसे नहीं रोका गया, तो भविष्य में दिक्कत हो जाती है। किडनी स्टोन का दर्द असहनीय होता है। किडनी स्टोन की समस्या से लोगों को पेशाब करने में भी दिक्कत हो जाती है। अगर आपने किडनी स्टोन को समय रहते नहीं निकाला, तो ये धीरे- धीरे बढ़ जाता है और इससे आपकी सेहत पर बहुत गहरा असर पड़ता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, जो लोग कम पानी पीते हैं, या अगर आपके परिवार में किसी को ये समस्या पहले थी या अधिक नमक और चीनी का सेवन करते हैं, तो उन लोगों में किडनी में पथरी बनने का खतरा अधिक होता है। ऐसे में आपको अपनी डाइट पर ध्यान देने के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए। तो आप इस समस्या से बच सकते हैं। लेकिन, पहले इसके लिए आपको किडनी स्टोन के लक्षणों के बारे में पता होना चाहिए। अगर ये लक्षण आप में या आपके किसी परिवार या रिश्तेदार के सदस्य के घर में किसी के दिखे, तो उसे वक्त रहते इसका इलाज करना चाहिए। आज हम आपको किडनी स्टोन के लक्षणों के बारे में बताएंगे, जिससे आप इसे वक्त रहते रोक पाएं।
किडनी स्टोन के लक्षणों की पहचान
डॉक्टरों का कहना है कि किडनी में स्टोन बनने की समस्या काफी तकलीफदेह हो सकती है। समय रहते इसके लक्षणों पर ध्यान देकर पथरी को बढ़ने से रोका जा सकता है।
• पीठ के निचले हिस्से या पेट के एक हिस्से में दर्द महसूस होना।
• दर्द के साथ जी मिचलाना या उल्टी होना।
• पेशाब में खून आना या पेशाब के दौरान दर्द होना।
• पेशाब करने में असमर्थ होना।
• ज्यादा पेशाब करने की आवश्यकता महसूस होना।
• बुखार या ठंड लगना।
• पेशाब में दुर्गंध या झाग आना।
ऐसे करें फौरन इलाज
किडनी स्टोन उपचार स्टोन के साइज और संख्या पर निर्भर करता है। कुछ लोगों को पथरी को बाहर निकालने के लिए अधिक पानी पीने की सलाह दी जाती है, ताकि छोटे-छोटे पथरी पेशाब के माध्यम से निकल जाएं, हालांकि आकार बढ़ने पर सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। आप खट्टे फलों का अधिक सेवन, पानी पीने और मैग्नीशियम युक्त चीजों का सेवन करने से भी इस बिमारी से छुटकारा पा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।