बारिश के मौसम में बिस्किट हो जाते हैं नरम, अपनाएं ये आसान 4 ट्रिक्स, बने रहेंगे क्रिस्पी

बारिश का मौसम यानी हर जगह गीला-गीला। बारिश के मौसम में हर जगह नमी बनी रहती है। ना ठीक से कपड़े सूख पाते हैं ना वातावरण सूखा बना रहता है। बरसात के मौसम में खासतौर से खाने-पीने की चीजों का भी ध्यान रखना पड़ता है। क्योंकि एक बार इनकी पैकिंग खुल जाने के बाद ये [...]

By Aayushi Sharma · 12/7/2023

बारिश का मौसम यानी हर जगह गीला-गीला। बारिश के मौसम में हर जगह नमी बनी रहती है। ना ठीक से कपड़े सूख पाते हैं ना वातावरण सूखा बना रहता है। बरसात के मौसम में खासतौर से खाने-पीने की चीजों का भी ध्यान रखना पड़ता है। क्योंकि एक बार इनकी पैकिंग खुल जाने के बाद ये नरम होने लगती है और ऐसे में इसका स्वाद बिगड़ जाता है। खासतौर से अगर बात करें बिस्किट की ही तो बरसात के मौसम में बिस्किट बहुत जल्दी नरम हो जाते हैं और फिर ये खाने लायक नहीं रहते हैं। हम आपको आज कुछ ऐसी ट्रिक्स बता रहे हैं जिससे बारिश के मौसम में बिस्किट ख़राब और नरम नहीं पड़ेंगे।

एयर टाइट कंटेनर
इन दिनों मार्किट में एयर टाइट कंटेनर मिलने लगे हैं। आप इसमें कोई भी खुली चीज रख सकते हैं। उसमें हवा नहीं जाएगी और इससे वो चीज ख़राब भी नहीं होगी। इसके लिए आप प्लास्टिक के या एल्युमिनियम के एयर टाइट कंटेनर इस्तेमाल कर सकते हैं।

टिश्यू पेपर
यदि आपको बरसात के मौसम में बिस्किट या कोई भी चीज क्रिस्पी और फ्रेश बनाए रखनी है तो आप टिश्यू पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप किसी भी कंटेनर में टिश्यू पेपर रख दें। इसकी दो-तीन लेयर बिछाएं और फिर उसके ऊपर बिस्किट रखें। फिर बिस्किट के ऊपर भी टिश्यू पेपर लगाकर टाइट ढक्कन लगा दें। इससे टिश्यू पेपर नमी सोख लेंगे और बिस्किट ख़राब नहीं होंगे।

ज़िप पाउच
आप चाहे तो ज़िप पाउच में भी खुले बिस्किट रख सकते हैं। इससे बिस्किट या कुकीज़ में हवा नहीं लगेगी और वह फ्रेश बने रहेंगे।

कांच के कंटेनर
आप किसी कांच के कंटेनर में भी बिस्किट या अन्य पैक की हुई चीज रख सकते हैं। कांच का कंटेनर टाइट पैक रहता है जिससे हवा अंदर नहीं पहुँच पाती। इससे चीज क्रिस्पी और फ्रेश बनी रहती है।

Khana AMP · Quick view
View full